फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief: Corona infected figures below 50 again

राहत: फिर 50 के नीचे आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Relief: Corona infected figures below 50 again
corona virus - फोटो : social media
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर 50 नीचे आया है। राहत की खबर है कि लगातार तीसरे दिन कोविड संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। कई दिन बाद संक्रमितों से ज्यादा 50 लोगों ने कोरोना को मात दी। मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी सहित 48 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को कुल 6598 लोगों की कोविड जांच की गई। 48 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन


संक्रमणमुक्त होने वालों की भी संख्या पॉजिटिव मरीजों से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि लगातार तीसरा दिन है कि कोविड संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई। गंभीर मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों में 34 लोगों के साथ अब तक 20041 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। जबकि 24 घंटे में 16 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ऋषि के मुताबिक संक्रमितों में जिला मलेरिया अधिकारी भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों में रेलवे के चीफ सिग्नल आफीसर, प्राइमरी स्कूल बहरिया और जीजीआईसी कटरा की शिक्षिकाएं, पीएसी धूमनगंज बटालियन में तैनात एक डॉक्टर शामिल हैं।


वहीं स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के गोदाम प्रभारी, आरएएफ के एक कांस्टेबल, डॉबर इंडिया के फील्ड आफीसर, सीआरपीएफ के दो कांस्टेबल तथा एक अधिवक्ता की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed