फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief: Capture of 20 years removed in 3 hours, made road

राहत: 20 वर्ष का कब्जा 3 घंटे में हटाया, बना दी सड़क

Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Relief: Capture of 20 years removed in 3 hours, made road
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राजरूपपुर पुलिस चौकी से कालिंदीपुरम कॉलोनी को जाने वाली मुख्य सड़क की एक लेन पर 20 वर्ष पहले किया गया अवैध कब्जा एडीए ने शुक्रवार को 3 घंटे में हटाकर सड़क निर्माण भी करा दिया। कई थानों की पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में विरोध करने वाले पस्त हो गए। हल्ला करने वालों को लाठियां पटक खदेड़ दिया गया। तबेला इत्यादि का कब्जा हटाकर करीब 150 वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई। यह रास्ता खुल जाने से राजरूपपुर चौकी से एडीए की कालिंदीपुरम कॉलोनी से आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कालिंदीपुरम आवास योजना को राजरुपपुर पुलिस चौकी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कब्जा हटाने के लिए एडीए वीसी से स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। इस मार्ग की एक लेन पर 150 मीटर क्षेत्रफल पर कब्जा कर तबेला आदि बनाए गए थे। मामले में कानूनी दांव पेच भी चले लेकिन एडीए को हाल ही में भूमि खाली कराने की अनुमति मिल गई। योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को पीएसी, कई थानों की पुलिस और सीओ श्रीश चंद्र के साथ मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव आदि ने एडीए अफसरों के साथ कब्जे वाली भूमि खाली कराई। जोनल अफसर जेआर मौर्या, प्रभारी प्रवर्तन आलोक कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता एसडी शर्मा की मौजूदगी में खाली कराए गए स्थान पर तुरंत गिट्टी गिराई गई। रोलर चलाने के बाद देर रात वहां डामरीकरण सड़क भी बनवा दी गई। एडीए की इस कार्रवाई से कालिंदीपुरम तथा अन्य कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सुुविधा होगी।
विज्ञापन


एडीए ने विभिन्न योजनाओं में पंजीकृत आवेदकों को लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आवंटित कर 1 करोड़ 48 लाख  की संपत्तियां शुक्रवार को निस्तारित कीं। इस दौरान रिटायर्ड आईएएस महावीर यादव ने समिति सदस्यों के साथ बतौर स्वतंत्र प्रेक्षक की हैसियत से लॉटरी से आवंटन कार्य संपादित कराया। वहीं विभिन्न जोनों में अवैध निर्माण कराने वाले 7 भवन स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed