फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relaxation in age limit in UPPSC recruitment also, advertisements could not be issued due to Covid

UP : यूपीपीएससी की भर्तियों में भी आयु सीमा में मिले छूट, कोविड के चलते नहीं जारी हो सके थे विज्ञापन

Thu, 28 Dec 2023 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 06:01 PM IST
सार

आयोग के पास एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों का अधियाचन सालभर से पड़ा हुआ है, लेकिन समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने से भर्ती अटकी है। विज्ञापन जारी होने के इंतजार में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं और उनके लिए भविष्य के रास्ते बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
Relaxation in age limit in UPPSC recruitment also, advertisements could not be issued due to Covid
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती की तरह यूपीपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने सीएम को पत्र भेज आयु सीमा में छूट की मांग उठाई है। कहा कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पिछला विज्ञापन मार्च 2018 में जारी किया गया था। उस वक्त 10768 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के बाद कोविड महामारी फैल गई और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन


आयोग के पास एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों का अधियाचन सालभर से पड़ा हुआ है, लेकिन समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने से भर्ती अटकी है। विज्ञापन जारी होने के इंतजार में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं और उनके लिए भविष्य के रास्ते बंद हो गए हैं। अगर सिपाही भर्ती की तरह एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी आयु सीमा में छूट प्रदान कर दी जाती है तो बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

इसी तरह अपर निजी सचिव (एपीएस)-2023 में भी अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट देने की मांग की थी। एपीएस के पदों पर भर्ती दस साल बाद होने जा रही है। हालांकि, अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिली। आयोग सात जनवरी को एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराने जा रहा है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि इस मामले में भी सीएम हस्तक्षेप करें और वर्ष 2024 में एपीएस का नया विज्ञापन जारी कर आयु सीमा में छूट दी जाए।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि भर्तियां नियमित अंतराल में न होने से अभ्यर्थी इंतजार में ओवरएज हो रहे हैं। कोई भर्ती पांच साल बाद तो कोई दस बाद निकाली जा रही है। अगर भर्तियां नियमित अंतराल में होती रहें तो अभ्यर्थियों को समस्या का सामना न करना पड़ा। समिति ने सीएम को पत्र भेज भर्तियां नियमित अंतराल में कराने की मांग की है।

वहीं, प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने मांग की है कि आयोग की जो भर्तियां नियमित अंतराल में नहीं हो रहीं हैं, उनमें ओवरएज अभ्यर्थियाें को आयु सीमा में उतनी छूट दी जाए, जितना अंतराल दो भर्तियों के बीच आ रहा है। मोर्चा की ओर से इस मसले पर तीन जनवरी को आयोग में धरना भी प्रस्तावित है। साथ ही आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed