{"_id":"60d231198ebc3ed77d7c6ef0","slug":"rekha-became-emotional-after-seeing-the-statue-of-martyr-husband-inaugurated-the-gallery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पति की प्रतिमा देख भावुक हुईं रेखा, गैलरी का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पति की प्रतिमा देख भावुक हुईं रेखा, गैलरी का किया उद्घाटन
Wed, 23 Jun 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:24 AM IST
सार
- लेफ्टिनेंट जनरल एस मोहन एसएम, जीओएसी मेजर जनरल आईएम लांबा भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
- गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में शहीद 20 जवानों के शौर्य को किया गया याद
विज्ञापन
prayagraj news : न्यू कैंट में गालवान घाटी में शहीद सैनिकों की स्मृति में बनी गैलनी का उद्घाटन करती शहीद की पत्नी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले वर्ष लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की याद में बनाई गलवां गैलरी का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। उद्घाटन गलवां घाटी में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने किया। इस दौरान अपने पति दीपक सिंह की प्रतिमा देखकर रेखा भावुक हो गईं।
पिछले वर्ष लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों से हुई झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए थे। यह झड़प पैंगोंग लेक इलाके में हुई थी। इस दौरान चीन के भी काफी सैनिक मारे गए।
शहीद हुए सैनिकों की याद में सेना द्वारा पिछले वर्ष ही प्रयागराज में गैलरी बनाने की तैयारी की गई। यहां इसका निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ। न्यू कैंट स्थित करियप्पा रोड में बनाई गई इस गैलरी में सभी शहीद 20 जवानों की प्रतिमाएं वहां स्थापित की गई हैं। मंगलवार की शाम गैलरी के उद्घाटन के बाद मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित रीवा निवासी शहीद दीपक कुमार की प्रतिमा पर उनकी पत्नी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान 16 बिहार बटालियन के शहीद कर्नल बी संतोष बाबू की मूर्ति पर लेफ्टिनेंट जनरल एस मोहन एसएम ने माल्यार्पण किया। वहां अन्य सभी प्रतिमाओं पर सेना अफसरों की ओर से माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अजय, कर्नल मनीष आदि सैन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाइबर की प्रतिमाओं पर लगाया गया है कांसे का लेप
फाइबर की इन प्रतिमाओं पर तांबे और कांसे का लेप लगाया गया है ताकि वह खराब न हों। शहर एक निजी संस्था द्वारा इसे तैयार किया गया है। यहां सभी जवानों की तीन फीट ऊंची प्रतिमा लगी है।
इनकी लगाई गई है प्रतिमा
कर्नल संतोष बाबू, सुनील कुमार, नुदुराम सोरेन, दीपक कुमार, चंद्रकांत प्रधान, कुंदन कुमार ओझा, गणेश हंसदा, कुंदन कुमार यादव, राजेश ओरंग, चंदन कुमार, गणेश राम, अमन कुमार, गुरुतेज सिंह, अंकुश ठाकुर, गुरुबिंदर सिंह, सुबेदार सतनाम सिंह, मंदीप सिंह, के पिलानी, विपुल राय और जय किशोर सिंह।