फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rehearsals of Mahakumbh Mela 2025 seen on Mauni Amavasya Railways run 11 Mela special trains

Magh Mela : मौनी अमावस्या पर दिखी महाकुंभ मेले के रिहर्सल की झलक, रेलवे ने चलाईं 11 मेला स्पेशल ट्रेनें

Sat, 21 Jan 2023 09:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों की आवाजाही बंद कर दिए जाने की वजह से वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर जाने वाले यात्रियों को झूंसी जाकर बसें पकड़नी पड़ीं। दिन भर में रेलवे ने जहां तमाम शहरों के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें चलाईं तो वहीं रोडवेज ने भी अमावस्या का स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए 2500 बसों का संचालन कर दिया।

विज्ञापन
rehearsals of Mahakumbh Mela 2025 seen on Mauni Amavasya Railways run 11 Mela special trains
सिविल लाइंस रोडवेज पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार के माघ मेले को वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले का रिहर्सल माना जा रहा है। फिलहाल शनिवार को माघ मेले के सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या पर इसकी झलक भी देखने को मिली। प्रयागराज जंक्शन, छिवकी एवं रामबाग स्टेशन पर स्नान के बाद वापसी करने वाले लोगों की खासी भीड़ हो गई।

विज्ञापन


शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों की आवाजाही बंद कर दिए जाने की वजह से वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर जाने वाले यात्रियों को झूंसी जाकर बसें पकड़नी पड़ीं। दिन भर में रेलवे ने जहां तमाम शहरों के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें चलाईं तो वहीं रोडवेज ने भी अमावस्या का स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए 2500 बसों का संचालन कर दिया।
विज्ञापन


अमावस्या पर रेलवे व रोडवेज द्वारा यात्रियों के लिए किए गए व्यापक इंतजाम भी कम साबित हुए। संगम स्नान के बाद वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो यात्री स्लीपर कोच से लेकर थर्ड एसी में भी घुस गए। प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर एक बजे के आसपास नेता जी एक्सप्रेस के रुकते ही उसके आरक्षित कोच में काफी संख्या में श्रद्धालु घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयाग जंक्शन से रेलवे ने अयोध्या के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर दो मेला स्पेशल एवं कटनी की ओर एक ट्रेन चलाई गई। प्रयागराज रामबाग से सर्वाधिक पांच मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। यहां से पूर्व निर्धारित बनारस, भटनी, गोरखपुर के लिए चार ट्रेनें चलाई गईं। बाद में बनारस के लिए एक और ट्रेन चलाई गई। रामबाग और प्रयाग में सभी नॉन स्टॉप ट्रेनों को ठहराव भी दिया गया।

यात्री आश्रय स्थल से मिला जंक्शन पर प्रवेश, सिविल लाइंस से रही नो इंट्रीप्रयागराज जंक्शन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए जंक्शन के सिटी साइड पर बने यात्री आश्रय स्थल से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। इस बार आरक्षित टिकट वाले यात्री भी आश्रय स्थल पर रोके गए। उन्हें बारी-बारी से वहां से निकाले जाने की प्रक्रिया हुई। जंक्शन से चली तीनों ही स्पेशल में तकरीबन 2500-2500 यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यहां सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी रही। इसी तरह प्रयागराज संगम स्टेशन रूटीन ट्रेनों के यात्रियों के लिए खोला गया, लेकिन मेला स्पेशल के यात्रियों को प्रयाग जाकर ही ट्रेन मिल सकी।

झूंसी जाकर पकड़नी पड़ी वाराणसी, गोरखपुर रूट की बसें

मौनी अमावस्या की वजह से शास्त्री पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने की वजह से वाराणसी और गोरखपुर रूट की ओर जाने वाले यात्रियों को झूंसी से बसें पकड़नी पड़ीं। उधर, लीडर रोड और जीरो रोड बस स्टेशन से बसों की आवाजाही न होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। मिर्जापुर, बांदा रूट की बसें नैनी स्थित लेप्रोसी मिशन चौराहे से ही यात्रियों को मिल सकीं। कर्वी से आई महिला सुमन और अंजू ने बताया कि रात में वह जीरो रोड बस स्टेशन पर ही बस से उतरी थी।

गंगा स्नान के बाद जीरो रोड वापस आईं तो मालूम पड़ा कि बस कहीं और से मिलेगी। इसी तरह संगम स्नान कर सिविल लाइंस पहुंचे मनोज कुशवाहा, राम सजीवन पटेल भी खासे मायूस हो गए। उन दोनों को बस स्टेशन में बताया गया कि देवरिया की बस झूंसी से ही मिलेगी। रोडवेज सिविल लाइंस डिपो के एआरएम सीबी राम ने बताया कि शाम सात बजे तक ही तकरीबन दो हजार बसों का संचालन हो चुका था। देर रात तक यह आंकड़ा ढाई हजार को पार कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed