फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rehearsal of Convocation at MNNIT

एमएनएनआईटी में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल

Fri, 15 Dec 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal of Convocation at MNNIT
ramnath kovind - फोटो : ramnath kovind
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 14वें दीक्षांत के एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को संस्थान में समारोह का फुलड्रेस रिहर्सल हुआ। संस्थान के एमपी बिरला हाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रिहर्सल कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रिहर्सल प्रोग्राम में शामिल होना अनिवार्य कर दिए जाने के बाद पंजीकृत सभी 655 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी संग सभी डीन एवं विभागाध्यक्षों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शोभायात्रा के एमपी बिरला हाल पहुंचने पर वहां उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों ने उसका स्वागत किया। डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके त्रिपाठी की ओर से उपाधि पाने वाले छात्रों की सूची प्रस्तुति करने के बाद निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने उपाधि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की। रिहर्सल में सबसे पहले संस्थान के बीटेक अंतिम वर्ष, तृतीय वर्ष, द्वितीय वर्ष और प्रथम वर्ष के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान करने की प्रक्रिया की गई। गोल्ड मेडल पाने वालों में पियूष चंद्र चतुर्वेदी को संस्थान गोल्ड मेडल देने का रिहर्सल हुआ। इसके बाद बीटेक तीसरे साल के छात्र मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अमन शर्मा, बीटेक द्वितीय एवं प्रथम वर्ष में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की स्तुति जैन एवं मुस्कान श्रीवास्तव को क्रमश: सभी शाखाओं में टॉप करने पर गोल्ड मेडल दिया जाने की प्रक्रिया हुई। इसके बाद गोल्ड मेडल, प्रयोजित गोल्ड मेडल सहित छात्रों को उपाधि प्रदान करने का रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में संस्थान के विजिटर एवं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि होंगे। संस्थान के मेधावियों को मिलने वाले गोल्ड मेडल एवं उपाधि वितरण समारोह के साक्षी राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री होंगे। समारोह में बीटेक अंतिम वर्ष की सभी शाखाओं में अधिकतम अंक हासिल कर अव्वल रहने वाले मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पियूष चंद्र चतुर्वेदी को संस्थान गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बीटेक तीसरे साल के छात्र मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अमन शर्मा को सभी शाखाओं में टॉप करने पर गोल्ड मेडल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की स्तुति जैन एवं मुस्कान श्रीवास्तव को क्रमश: बीटेक द्वितीय एवं प्रथम वर्ष में सभी शाखाओं में टॉप करने पर गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह में इस वर्ष शिक्षा पूरी करने वाले 1441 छात्रों में 259 छात्राएं हैं। उपाधि के लिए 655 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। उपाधि पाने वालों में अंडर ग्रेजुएट में बीटेक के 875, परास्नातक में एमटेक के 337, एमसीए के 90, एमबीए के 38, एमएससी के 16, एमएसडब्ल्यू के सात तथा पीएचडी के 78 शोधकर्ताओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। डिग्री पाने वालों में बीटेक में 80 विदेशी छात्र-छात्राएं डीएएसए, तीन विदेश मंत्रालय की ओर से और दो विद्यार्थी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से डिग्री प्राप्त करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इलाहाबाद आगमन और शहर में उनके भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर 15 दिसंबर को कई सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ 16 दिसंबर को इन मार्गों पड़ने वाले विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) आरएन विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया।

राष्ट्रपति 15 दिसंबर को दिन में 12.50 बजे बमरौली एयरपोर्ट से सरकिट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद तीन बजे सरकिट हाउस से चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर वहां से सवा तीन बजे मोती लाल नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान तेलियरगंज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के एक घंटे पहले यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके मद्देनजर 15 दिसंबर को बमरौली से सरकिट हाउस के मध्य पड़ने वाले विद्यालयों के समय के सुबह खुलने और छुट्टी के समय में परिवर्तन किया गया है। डीआईओएस के मुताबिक बमरौली, धूमनगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, चकमुंडेरा, प्रीतम नगर, बेगम सराय, बेगम बाजार, जयंतीपुर, गयासुद्दीनपुर, मुबारकपुर, सुलेम सराय, हरवारा, नीम सराय, चौफटका, सुबेदारगंज, न्यू कैंट स्थित स्कूल का समय बदला गया है। इन मागों पर यूपी बोर्ड के सभी विद्यालय सुबह 8.50 बजे एवं  सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय आठ बजे खुलेंगे और 11 बजे छुट्टी होगी।


इसी तरह वाईएमसीए, एसएमसी नर्सरी, एमएमसी, आईपीईएम, एसजेसी, बाल भारती स्कूल, बीएचएस, अर्नी मेमोरियल, महबूब अली इंटर कॉलेज, महर्षि पतंजलि, महर्षि विद्या मंदिर, ऋषिकुल पतंजलि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट के लिए निर्देश दिए गए। सुबह आठ एवं 8.50 बजे खुलेंगे और 11 बजे छुट्टी होगी। इसके साथ वाईएमसीए, एसएमसी नर्सरी, एमएससी, आईपीईएम, एसजेसी, बाल भारती, सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जगत तारन गोल्डेन जुबली, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज बंद 16 दिसंबर को बंद रहेंगे। इसी तरह राष्ट्रपति के फ्लीट रूट पर पांच सौ मीटर की परिधि में स्थित परिषदीय विद्यालय 15 एवं 16 दिसंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed