फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Regular yoga got rid of diabetes medicines, trainees told their experiences in the workshop

Meditation :  नियमित योग से मिला डायबिटीज की दवाओं से छुटकारा, कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने बताए अपने अनुभव

Mon, 21 Aug 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि इन लोगों को योग के अलग-अलग आसनों के लिए प्रेरित किया गया। इन्होंने 90 दिनों तक प्रतिदिन 90 मिनट तक अलग-अलग योगासन किए, जिससे उनका शुगर का स्तर नियंत्रण में है। कुछ लोगों के दवाइयों की डोज भी कम हो गई है।

विज्ञापन
Regular yoga got rid of diabetes medicines, trainees told their experiences in the workshop
योग की परंपरा - फोटो : istock

विस्तार

द इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज की ओर से रविवार को ‘रीवर्सल ऑफ डायबिटीज बाई योग’ कार्यशाला का समापन हुआ। बेली रोड नया कटरा स्थित हरिओम योग हाॅल में आयोजित समापन समारोह में प्रशिक्षुओं ने बताया कि योगाभ्यास से उनकी शुगर की बीमारी नियंत्रण में है। इसके अलावा थायरॉइड, वजन कम होने व अन्य दूसरी बीमारियों से छुटकारा मिल रहा है। स्वामी रामदेव से प्रेरित योग गुरु वीरेंद्र के मार्गदर्शन में 20 लोगों ने 90 दिनों तक अलग-अलग योगासनों का अभ्यास किया।

विज्ञापन


डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि इन लोगों को योग के अलग-अलग आसनों के लिए प्रेरित किया गया। इन्होंने 90 दिनों तक प्रतिदिन 90 मिनट तक अलग-अलग योगासन किए, जिससे उनका शुगर का स्तर नियंत्रण में है। कुछ लोगों के दवाइयों की डोज भी कम हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने कहा कि लोगों को नियमित योग करने की जरूरत है। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि और इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन ने कहा कि योग के सहारे लोग शुगर की बीमारी से निजात पा सकते हैं। लेकिन इसका आजीवन अभ्यास करना होगा। संचालन संस्था के सचिव डॉ. नीरज कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा वजन हमेशा से अधिक रहा। जब यहां आया था तो मैं 98 किलो का था। मगर 90 दिनों में योग करने से 12 किलो वजन घट गया। इसके अलावा मैं मधुमेह की दवा दिन में चार बार खाता था, जो अब सिर्फ सुबह के समय ही लेता हूं। - नवीन गोयल, एकाउंटेंट, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज।


मैं एक नेशनल बैंडमिंटन खिलाड़ी रहा हूं। पैरों में सूजन व वजन अधिक होने के कारण दो साल से खेल बंद हो गया। 90 दिनों के प्रशिक्षण में वजन 82 से घटकर 73 हो गया और पैरों की सूजन भी कम हो गई। जिसके बाद मैंने फिर खेलना शुरू कर दिया है। अब तीन बार की जगह सुबह नाश्ते बाद डायबटीज की दवा खाता हूं। ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। - मनोज गोयल, नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी।

डायबटीज की समस्या योग करने से नियंत्रित हुई है। अब मैं सिर्फ सुबह के समय एक टाइम दवा खाता हूं। वजन भी 84 किलो से घटकर 74 हो गया है। शरीर में ताजगी रहती है। -  विकास पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed