फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registration started increasing due to fear of GST raids, 500 businessmen got registered in a fortnight

प्रयागराज : जीएसटी छापे के डर से बढ़ने लगा पंजीकरण, एक पखवाड़े में 500 कारोबारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 21 May 2023 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 04:36 PM IST
सार

केंद्र और राज्य कर अधिकारियों ने माल और सेवा कर (जीएसटी) चोरी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। प्रयागराज जोन की बात करें तो यहां तकरीबन 100 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो जीएसटी की चोरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Registration started increasing due to fear of GST raids, 500 businessmen got registered in a fortnight
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग के संभावित छापे की वजह प्रयागराज में व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। तमाम सीए, कर एवं वित्त सलाहकार के यहां गैर पंजीकृत व्यापारी पंजीकरण के लिए पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसी माह प्रयागराज जोन में 500 से ज्यादा व्यापारियों का पंजीकरण हो चुका है।

विज्ञापन

दरअसल केंद्र और राज्य कर अधिकारियों ने माल और सेवा कर (जीएसटी) चोरी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। प्रयागराज जोन की बात करें तो यहां तकरीबन 100 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। कुछ ने एक फोन पर चार से पांच पंजीकरण करवा रखे हैं। विभाग ने ऐसे व्यापारियों का सत्यापन शुरू किया है। वहीं सत्यापन की खबर को तमाम काराेबारियों ने सर्वे समझ लिया है। इस वजह से तमाम व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज जोन की बात करें तो यहां प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी जिले हैं। यहां कुल पंजीकृत व्यापारियों की संख्या वर्तमान में 90510 हो गई है। बीते एक पखवारे में ही पंजीकरण करवाने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। इस अवधि में 500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कर एवं वित्त सलाहकार और चार्टर्ड एकाउंटेंट के माध्यम से पंजीकरण करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कर एवं वित्त सलाहकार प्रतीक मालवीय ने बताया कि बीते कुछ रोज से तमाम व्यापारी उनकी सिविल लाइंस स्थित फर्म में पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज चार से पांच पंजीकरण उनके यहां किए जा रहे हैं। इसी तरह वरिष्ठ कर एवं वित्त सलाहकार डाॅ. पवन जायसवाल ने कहा कि अभियान को लेकर व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें सीमित संख्या में लोगों का सत्यापन किया जाना है।

अप्रैल 23 में 22.34 फीसदी ज्यादा हुआ जीएसटी कलेक्शन

वाणिज्य कर विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष के पहले माह रिकार्ड वसूली की गई। जीएसटी लागू होने के बाद अप्रैल माह में विभाग की ओर से इस बार अब तक का सर्वश्रेष्ठ कलेक्शन विभाग को मिला। अप्रैल 23 में विभाग को 244.05 करोड़ का टैक्स मिला, पिछले वर्ष अप्रैल माह की तुलना में इस बार का टैक्स 22.34 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed