फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 200 posts of PCS, application started

Prayagraj News: पीसीएस के 200 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on 200 posts of PCS, application started
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2025 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा परीक्षा-2025 का विज्ञापन बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। साथ ही पीसीएस के 200 पदों व एसीएफ के 10 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आयोग को अभी आरएफओ के पद का अधियाचन नहीं मिला है। अधियाचन प्राप्त होने के बाद इसे परीक्षा में शामिल कर लिया जाएगा। रिक्तियों की संख्या परिस्थतियों व आवश्यकतानुसार घट-बढ़ सकती है। पीसीएस परीक्षा-2025 व एसीएफ/आरएफओ परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन शुल्क स्वीकार करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है।
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि दो अप्रैल तय की गई है। पीसीएस व एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी। यूपीपीएससी के कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को प्रस्तावित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य
ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन्होंने ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन करने से 72 घंटे पहले आयोग की वेबसाइट से ओटीआर नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ओटीआर नंबर प्राप्त होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
चार सौ अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा
पीसीएस व एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे, जिनकी परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 व व अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। इसमें 150 प्रश्न होंगे व दूसरी पाली में सीसैट की परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके उत्तर पत्रक ओएमआर शीट के रूप में होंगे। द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अर्हकारी होगी, जिसमें न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
मुख्य परीक्षा में होंगे आठ प्रश्न पत्र
पीसीएस मुख्य परीक्षा में आठ प्रश्न पत्र होंगे व सभी प्रश्न पत्र परंपरागत प्रकार के होंगे। इनको हल करने की अवधि तीन घंटे होगी। प्रश्न पत्रों की परीक्षा का समय सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 व अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगा। मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। पहला प्रश्नपत्र समान्य हिंदी व दूसरा निबंध का होगा। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी। वहीं, बाकी के छह प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के होंगे, जो 200-200 अंकों के होंगे।

100 अंकों का होगा साक्षात्कार
साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। यह परीक्षा अभ्यर्थियों की सामान्य जागरूकता, चरित्र, अभिव्यक्ति की क्षमता, व्यक्तिव एवं सेवा के लिए सामान्य उपयुक्तता को दृष्टि में रखते हुए सामान्य अभिरुचि के विषयों से संबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed