{"_id":"5ce30b5dbdec22076357abc6","slug":"recruitment-of-various-posts-of-rrbje-examination-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी जेई के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी जेई के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा कल से
Tue, 21 May 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
rrb group d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 22 मई से शुरू हो रही है। परीक्षा प्रयागराज समेत कुल सात शहरों में होगी। दो जून तक चलने वाली इस ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में दो लाख अभ्यर्थी शामिल होेंगे। परीक्षा तीन पॉलियों में होगी। इसके लिए सात शहरों में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं।
दरअसल, इस वर्ष की शुरूआत में ही देश के सभी भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के 15091 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था। इसमें 1604 पद भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन आदि श्रेणी के थे।
इसमें आरआरबी इलाहाबाद के कुल पदों की संख्या 1649 रही। इन पदों में भर्ती के लिए काफी आवेदन आए। अब आरआरबी की ओर से तकरीबन दो लाख अभ्यर्थियों को काल लेटर भेजे गए हैं। 22 मई से परीक्षा शुरू होगी जो लगातार 12 दिन होगी। परीक्षा प्रयागराज के साथ कानपुर, आगरा, ग्वालियर, रुड़की, हरिद्वार एवं देहरादून में भी होगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों की निगहबानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी की जा रही है।