{"_id":"6ab7d8baded8bfa11b076218","slug":"recruitment-drive-for-contractual-drivers-in-the-roadways-department-event-scheduled-for-october-5-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रोडवेज में संविदा चालकों की होगी भर्ती, पांच और आठ अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रोडवेज में संविदा चालकों की होगी भर्ती, पांच और आठ अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
Sat, 26 Sep 2026 08:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:07 PM IST
सार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने संविदा पर चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए अगले माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। पांच अक्तूबर को यह मेला झूंसी कार्यशाला एवं आठ अक्तूबर को फूलपुर में होगा।
विज्ञापन
रोडवेज में चालकों की होगी भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने संविदा पर चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसके लिए अगले माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। पांच अक्तूबर को यह मेला झूंसी कार्यशाला एवं आठ अक्तूबर को फूलपुर में होगा। रोजगार मेला के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की संविदा पर सिविल लाइंस डिपो में भर्ती होगी।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 8वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए और उनके पास न्यूनतम 2 वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का (टी०वी०) ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। आवेदक की न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 58 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 6 माह के भीतर का जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
मानदेय और अन्य सुविधाएं
चयनित संविदा चालकों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। यदि चालक एक माह में 22 दिन या उससे अधिक ड्यूटी करते हुए न्यूनतम 5000 किलोमीटर का संचालन करते हैं, तो उन्हें 3000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। लगातार 6 माह तक न्यूनतम मानक पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि और नियमानुसार ईपीएफ की कटौती भी की जाएगी।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
सिविल लाइंस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयकरन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल अभिलेखों और उनकी छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथियों पर भर्ती कैंप में उपस्थित होना होगा। प्रथम ट्रेड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को द्वितीय टेस्ट के लिए प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर भेजा जाएगा।