फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Records of Atiq-Ashraf's proximity sought from all police stations of the district

जिले के सभी थानों से मांगा गया अतीक-अशरफ के करीबियों का रिकॉर्ड

Wed, 08 Jul 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Records of Atiq-Ashraf's proximity sought from all police stations of the district
पुलिस ने पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

अशरफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब पूरा ध्यान अतीक गिरोह के बदमाशों तथा उससे जुड़े सफेदपोशों पर लगा दिया है। पुलिस की अब तक की जांच से साफ है कि जेल जाने के बाद भी अतीक के धंधे बंद नहीं हुए थे। अवैध वसूली और जमीन के जरायम धंधे में अतीक गिरोह के लोगों ने जमकर रुपये बनाए।

विज्ञापन


अब पुलिस ने सभी के रिकॉर्ड तलब किए हैं। इन लोगों के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अब तक निरोधात्मक कार्रवाई क्या की थी। अवैध वसूली और जमीन के धंधे में कौन-कौन लिप्त हैं। सभी की सूची तलब कर ली गई है। जल्द ही गिरोह के लोगों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Records of Atiq-Ashraf's proximity sought from all police stations of the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसएसपी ने जिले के सभी थानों से अतीक गिरोह के लोगों की सूची मांगी है। इस बार उनकी भी सूचना मांगी गई है जो सफेदपोश बने हुए हैं, लेकिन अतीक गिरोह के लिए वसूली से लेकर जमीन के धंधे में लिप्त हैं। ऐसे तमाम नाम पुलिस के पास हैं।

अब उनके बारे में सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले तीन सालों में अतीक गिरोह के बदमाशों ने कितनी वारदातें की। किन किन मामलों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस की विवेचना उन मामलों में कहां तक पहुंची। सारी सूचना तलब की गई है। तमाम लोग ऐसे हैं जो अतीक के आईएस 225 गैंग में अब तक शामिल नहीं है। सूत्रों ने बताया की अतीक गिरोह के लिए काम करने सभी लोगों को गैंग की सूची में शामिल किया जाएगा।

Records of Atiq-Ashraf's proximity sought from all police stations of the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पिछले महीने ही अतीक के इस समय के सबसे बड़े करीबी करेली के रहने वाले असाद को पुलिस ने जेल भेजा। असाद पर अतीक में जब हाथ रखा तो वह कुछ समय में ही करोड़ों में खेलने लगा। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बचा हुआ था। पिछले महीने लंबी पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। इसी तरह अतीक का रिश्तेदार इमरान भी कई अपराधों में उसका राजदार है। इमरान इस समय फरार चल रहा है।

गंगा पार के रहने वाले एक शख्स की पुलिस को शिद्दत से तलाश है। नवाबगंज के रहने वाले शख्स में गंगा पार क्षेत्र में अतीक के नाम पर बहुत पैसा बनाया। अवैध वसूली से लेकर तमाम जरायम पेशों उसका नाम आता रहा है। पुलिस उसकी तलाश तो कर ही रही है। उसके करीबियों को भी ढूंढ रही है। उनके मुकदमों और निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में भी नवाबगंज सोरांव और मऊआइमा आदि थानों से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

Records of Atiq-Ashraf's proximity sought from all police stations of the district
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अशरफ के रिश्तेदारों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

फरारी के दौरान अशरफ की मदद उसके ससुराल वालों ने खुलकर की थी। उसकी मदद करने में कई और रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। अब पुलिस उन सब के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस पूछताछ में जुटी है कि इस दौरान अशरफ को आर्थिक मदद किन-किन लोगों ने की है। पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।  उन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर तो लगाया यही जाएगा। हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।

फरार बदमाशों की तलाश में दबिश
अतीक गिरोह से जुड़े हुए फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को करेली धूमनगंज खुल्दाबाद मरियाडीह समेत कई इलाकों में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed