फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Record verification of candidates for principal recruitment with one

प्राचार्य भर्ती के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एक से

Fri, 26 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Record verification of candidates for principal recruitment with one
शिक्षक भर्ती
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या -49 के तहत प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के तहत साक्षात्कार के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एक मार्च से शुरू होगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने 15 फरवरी को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 610 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार 23 मार्च से प्रस्तावित है, लेकिन इससे पहले इंटरव्यू के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। मूल अभिलेखों के सत्यापन के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता धारित करने पर ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों से मिलान के लिए शैक्षणिक अभिलेखों, शिक्षण अनुभव, शोधा गाइडेंस/अन्य शोध कार्य, शोध पत्रिका के यूजीसी सूची में होने आईएसएसएन संख्या, इंपैक्ट फैक्टर का प्रमाणपत्र, प्रकाशित पुस्तक की आईएसबीएन संख्या का प्रमाणपत्र एवं एपीआई के लिए क्लेम किए गए समस्त अभिलेखों की मूल प्रतियों की स्वप्रमाणित दो-दो छाया प्रतियों तथा आयोग के पोर्टल पर दिए गए शपथपत्र के साथ सुबह 10.30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना है। इसकी सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल एवं मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed