फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Record made, freight train arrived from DDU from Ghaziabad in just 10.40 hours indian railway irctc news

Indian Railway IRCTC News: महज 10.40 घंटे में गाजियाबाद से डीडीयू पहुंची मालगाड़ी, बना रिकॉर्ड

Mon, 31 Aug 2020 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Record made, freight train arrived from DDU from Ghaziabad in just 10.40 hours indian railway irctc news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के खाते में रविवार को एक खास उपलब्धि जुड़ गई। प्रयागराज मंडल देश का पहला ऐसा मंडल बन गया जहां मालगाड़ी 71 किमी प्रतिघंटे की औसत चाल से चली। इस दौरान गाजियाबाद से  प्रयागराज जंक्शन होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू ) तक के सफर में मालगाड़ी ने महज 10.40 घंटे का ही समय लिया। मालगाड़ी की औसत स्पीड 71 फीसदी से ज्यादा होने पर डीआरएम अमिताभ ने परिचालन विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन


कोविड-19 के दौरान एनसीआर प्रशासन का माल लदान पर विशेष ध्यान है। ताकि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बने रहे। लॉक डाउन के पूर्व प्रयागराज मंडल में मालगाड़ियों की औसत स्पीड 23 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा ही थी। इसे अफसरों ने पिछले माह तक 45 किमी प्रतिघंटा कर लिया। अगस्त माह की 28 तारीख तक मंडल में मालगाड़ी की औसत स्पीड 47.54 किमी प्रतिघंटा कर ली गई, लेकिन रविवार को प्रयागराज मंडल ने इतिहास ही रच दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद से रात 12.55 बजे मालगाड़ी चली जो छिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, कानपुर गुड्स शेड, प्रयागराज जंक्शन होते हुए सुबह 11.35 बजे डीडीयू पहुंच गई। यहां तक के सफर में मालगाड़ी को कुल 10.40 घंटे का समय लगा। जबकि इस रूट पर चलने वाली सुपरफास्ट पूर्वा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि यात्री ट्रेनें गाजियाबाद से डीडीयू पहुंचने में 11 से 12 घंटे तक का समय लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम अमिताभ ने बताया कि इस मालगाड़ी की औसत स्पीड 71.43 प्रतिघंटा आई। प्रयागराज मंडल के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उधर सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस रूट पर रविवार को एक दूसरी मालगाड़ी ने भी  66 किमी प्रतिघंटा की औसत स्पीड हासिल की। यह मालगाड़ी रात 1.05 बजे गाजियाबाद से क्रास हुई जो दिन में एक बजे डीडीयू पहुंच गई। इसके एक वैगन के दरबाजे में समस्या आ जाने की वजह से वह 30 मिनट खड़ी रही। नहीं तो इसकी औसत स्पीड 66 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा ही रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed