फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recommending Amit Shah MP Rita gave a check of nine lakhs to the relatives of the deceased

प्रयागराज : अमित शाह से सिफारिश कर सांसद रीता ने मृतक के परिजनों को दिया नौ लाख का चेक

Sat, 29 Oct 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 11:52 PM IST
सार

कंपनी की ओर से उनकी पत्नी सुषमा देवी को पोस्ट डेटेट चेक दिए गए थे, लेकिन वे बाउंस हो गए। कंपनी ने अपना प्रतिनिधि भी भेजा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद  सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके संसदीय क्षेत्र में स्थित कंपनी से मुआवजे के लिए अपील की।

विज्ञापन
Recommending Amit Shah MP Rita gave a check of nine lakhs to the relatives of the deceased
Prayagraj News : पीड़ित परिजनों को चेक प्रदान करतीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के प्रयास से राजपुर कोरांव के एक परिवार को दो वर्ष के बाद नौ लाख रुपये की सहायता राशि का चेक मिला। सांसद ने शनिवार को वह चेक संबंधित परिजनों को सौंपा। दरअसल कोरांव के राजपुर गांव के खजांची पटेल धर्मा इंटरप्राइजेज अहमदाबाद (गुजरात) में कार्यरत थे। 2020 में कंपनी में कार्य करने के दौरान 32 वर्षीय खजांची की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन



कंपनी की ओर से उनकी पत्नी सुषमा देवी को पोस्ट डेटेट चेक दिए गए थे, लेकिन वे बाउंस हो गए। कंपनी ने अपना प्रतिनिधि भी भेजा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद  सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके संसदीय क्षेत्र में स्थित कंपनी से मुआवजे के लिए अपील की। उनकी अपील के बाद अमित शाह ने गुजरात के मुख्य सचिव को मामला संदर्भित किया।
विज्ञापन



इस मामले में सांसद प्रो. रीता जोशी स्वयं अहमदाबाद गईं तथा पुलिस कमिश्नर, श्रमायुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में धर्मा इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक से समझौता कराया। इसके बाद मृतक खजांची की पत्नी सुषमा देवी को नौ लाख रुपये की राशि देनी तय हुई। मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि  शनिवार को सांसद प्रो. जोशी ने मृतक खजांची की पत्नी सुषमा देवी को नौ लाख रुपये का चेक दिया। मृतक के पिता मदन पटेल एवं परिजनों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed