फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recommendation of suspension of BDO for molesting female officer

महिला अफसर से छेड़खानी में बीडीओ के निलंबन की संस्तुति

Mon, 19 Oct 2020 01:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of BDO for molesting female officer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान महिला अफसर के साथ छेड़खानी करने के आरोप में बीडीओ को निलंबित करने की शासन से संस्तुति की गई है। महिला अफसर ने साफ कहा है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह शीर्ष अफसरों तक अपनी पीड़ा पहुंचाएंगी। महिला अफसर के मुताबिक बीडीओ पहले भी अश्लील हरकत कर चुके हैं। वह पूर्व में भी सीडीओ से बीडीओ की करतूतों की शिकायत करने पहुंची थीं। उसे सुधरने की चेतावनी भी सीडीओ ने दी थी, लेकिन बीडीओ की आदत में सुधार न हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम विकास भवन में सीडीओ की मीटिंग में शामिल होने आए बीडीओ ने महिला अफसर के ऊपर छींटाकशी की थी। बीडीओ की हरकत से नाराज महिला अफसर ने बैठक में मौजूद दूसरे अधिकारियों के सामने उनकी पिटाई शुरू कर दी। महिला अफसर के पक्ष में वे महिला अफसर भी खड़ी हो गईं, जिनके सामने बीडीओ गंदी हरकतें करते थे। महिला अफसर ने सीडीओ से लिखित शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। देर रात सीडीओ ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया था। शनिवार को सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, कार्रवाई होने पर प्रकरण सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो शीर्ष अधिकारियों से शिकायत
पीड़ित महिला अफसर ने बताया कि सीडीओ से मिलकर बीडीओ की गलत हरकतों की लिखित शिकायत की गई है, अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह शीर्ष अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगी। वह पूर्व में भी बीडीओ की करतूत की शिकायत सीडीओ से कर चुकी थीं, जिसके बाद सीडीओ ने आरोपी बीडीओ को बुलाकर जमकर फटकार लगाई थी और आदत सुधारने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed