फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Realize the dreams of Swadeshi volunteer Dattopant - Prof. Girish

स्वदेशी स्वयंसेवक दत्तोपंत के सपनों को साकार करें- प्रो. गिरीश

Thu, 12 Nov 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Realize the dreams of Swadeshi volunteer Dattopant - Prof. Girish
prayagraj news : दत्तोपंत ठेंगड़ी। - फोटो : prayagraj
स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष एवं स्वदेशी पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा कि दत्तोपंत का जीवन प्रेरणादायी रहा है, उन्होंने  स्वदेशी स्वयंसेवकों को उनके आदर्शों के अनुकरण के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्रीय विचार प्रमुख अजय कुमार ने 45 दिवसीय स्वदेशी स्वाबलंबन पदयात्रा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष में हुई गतिविधियों की जानकारी को साझा किया। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए दत्तोपंत ठेंगड़ी के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक मनीष ने सनातनी महापुरुषों के कार्यों का उदाहरण देते हुए दत्तोपंत ठेंगड़ी के महान स्वदेशी आंदोलन का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो केबी पांडे ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के साथ अपने व्यक्तिगत संस्मरण को उपस्थित श्रोताओं से साझा किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह प्रांत संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह ने स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के वृत्त को प्रस्तुत किया संचालन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद डॉ. भावेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed