{"_id":"8bb1d1598788282c18cbfa2df1dbbcbc","slug":"real-sisters-kidnapped-one-found-the-accused-prisoner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों का अपहरण, एक मिली, आरोपी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहनों का अपहरण, एक मिली, आरोपी बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरांव इलाके से चार रोज पहले अगवा दो सगी बहनों में छोटी बहन को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। उसे अगवा करने के आरोपी लड़के को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बहन और उसके अपहरण के आरोपी लड़के की तलाश जारी है। मोतिहा गांव की रहने वाली 15 और 16 साल की सगी बहनें सलमा और रेशमा (दोनों नाम काल्पनिक) 30 दिसंबर को अपने भाई के साथ स्कूल का वजीफा लेने की खातिर बैंक गई थीं।
वहीं से दोनों को मोतिहां गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा और मिथिलेश भारतीय ने अगवा कर लिया। भाई ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने दो दिन तक खोजबीन के बाद शुक्रवार को उतरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उतरांव एसओ धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को बलीपुर के पास फोरलेन हाइवे पर छोटी बहन रेशमा को आरोपी रोहित विश्वकर्मा के साथ पकड़ लिया गया। थाने लाए जाने पर घरवालों के सामने भी रेशमा अड़ी रही कि वह रोहित के साथ ही रहेगी। मगर पुलिस ने अपहरण के जुर्म में रोहित को गिरफ्तार कर रेशमा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। अब पुलिस बड़ी बहन सलमा और उसके अपहरण के आरोपी मिथिलेश को खोज रही है। पुलिस के मुताबिक, उस रोज ये दोनों लड़के सलमा और रेशमा को बाजार से टेंपो में बैठाकर जगतपुर में जीटी रोड पर ले गए। वहां से बस में पहले हंडिया फिर शहर ले गए थे। अब रेशमा को रोहित कहीं दूर ले जाने की फिराक में था तभी पकड़ा गया। रोहित को कोर्ट में पेश किया गया। उसे नैनी जेल भेज दिया गया है।