{"_id":"5958090b4f1c1b262d8b4e18","slug":"ready-to-stay-in-the-jam-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से जाम में फंसने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जाम में फंसने को रहें तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
flyover
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी टंकी चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर शहरियों ने लिए मुसीबत बनने जा रहा है। सोमवार को हाईकोर्ट और स्कूल खुलने के बाद भीषण जाम झेलने को तैयार रहें क्योंकि यातायात विभाग ने इससे निपटने के लिए अभी कोई ठोस तैयारी नहीं की है। यहां तक की स्कूलों के प्रबंधन से भी अब तक संपर्क नहीं किया गया। खानापूरी करते हुए विभाग ने आननफानन में शनिवार को एक रूट चार्ट जारी कर दिया है। जिसके अनुरूप पहले से ही यातायात संचालन हो रहा है और इस व्यवस्था में जाम में जाम की समस्या बनी रहती है।
यातायात विभाग की ओर से जारी रूट चार्ट के हिसाब से पानी टंकी से उच्च न्यायालय की तरफ वनवे व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत पानी टंकी की ओर से सभी प्रकार के वाहन उच्च न्यायालय की तरफ सिर्फजा सकेंगे। वापसी इस मार्ग से नहीं होगी। पानी टंकी की ओर वापस आने के लिए न्याय मार्ग (सरकिट हाउस मार्ग) से अम्बेडकर चौराहा होकर नवाब युसूफ रोड से होकर जाना होगा, जबकि कानपुर रोड पर एकलव्य चौराहा से उच्च न्यायालय होकर पानी टंकी की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह एम्बुलेंस, स्कूली वाहन समेत अन्य प्रकार के वाहन जिन्हें पानी टंकी होकर धूमनगंज, पुराने शहर की ओर जाना हैं वे एकलव्य चौराहा से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस थाने के सामने से होकर नवाब यूसुफ रोड होते हुए निकलेंगे।
हालांकि अंत में यातायात का पूरा भार नवाब यूसुफ रोड पर ही आना है। ऐेसे में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और ट्रालियों को भी भीषण जाम से जूझना होगा। यातायात विभाग ने जो रूट चार्ट जारी किया है, उसमें नया कुछ नहीं है। यह व्यवस्था पहले से ही लागू है और इसकी वजह से उच्च न्यायालय खुला रहने और स्कूलों की छुट्टी होने पर जिस तरह नवाब यूसुफ रोड पर घंटों जाम लगा रहता है, उससे हर कोई वाकिफ है।