फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ready cloud rains , roads desecrated

बादल बरसने को तैयार, सड़कें हैं बदहाल

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ready cloud rains , roads desecrated
मानसून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर को संवारने के लिए मंडलायुक्त बेहद गंभीर है। प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंडलायुक्त शहर के विभिन्न इलाकों में सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से पूरा करने का आदेश जारी कर रहे हैं लेकिन काम में लगी संस्था एलएंडटी जमकर मनमानी कर रही है। हालत यह है कि बड़े हिस्से में सीवर लाइन बिछाने के बाद अब तक सड़क नहीं बनी है तो कई जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। यह हाल तब है, जब मानसून की दस्तक हो चुकी है और बादल कभी भी बरत सकते हैं। ऐसा होने पर सड़कों पर चलना मुश्किल होगा। बड़ी मात्रा में फैली मिट्टी के कारण सड़कों पर दुर्घटनाएं भी होंगी लेकिन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और एलएंडटी को शायद इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में ज्यादातर सड़कें खुदी पड़ी हैं। यहां ताशकंद मार्ग पर होटल जेके पैलेस से पत्रिका चौराहा तक और पत्रिका चौराहा से एलगिन रोड को क्रासकर बिग बाजार के बगल में निकलने वाली सड़क खुदी पड़ी है। कस्तूरबा गांधी मार्ग पर मिश्र भवन चौराहा पर बीचे सड़क सीवर लाइन क्रास कराने के  लिए खोदाई करा दी गई। यह सड़क इलाहाबाद को लखनऊ से जोड़ती है और रोडवेज की लखनऊ जाने वाली बसें इसी सड़क से निकलती हैं लेकिन पिछले चार दिनों से खुदी सड़क के कारण इस पर आवागमन बंद है। चौराहा पर दूर तक मिट्टी फैली है। नवाब यूसुफ रोड की स्थिति भी बेहद खराब है। नगर निगम कार्यालय से कोर कार्यालय तक बांई ओर खोदी गई सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के बाद बीच-बीच में मरम्मत कर छोड़ दिया गया। बिजली घर चौराहा से सीएवी इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली कमला नेहरू रोड का भी यही हाल है। सीवर लाइन बिछाने के बाद इस सड़क की मरम्मत भी आधी अधूरी हुई है।
विज्ञापन


सीवर लाइन बिछाने के बाद मुट्ठीगंज और कीडगंज की कई सड़क, गलियां अब तक नहीं बनी हैं। मुट्ठीगंज में गांधी नगर, लोहिया पांडे का हाता, पंचकोशी रोड पर सीवर लाइन काफी पहले बिछाई जा चुकी है लेकिन सड़क मरम्मत नहीं हुई। मुट्ठीगंज समेत कीडगंज में कई गलियों में सीवर लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था उसकी मरम्मत कराना भूल गई। पार्षद नीरज गुप्ता का कहना है कि  सीवर लाइन बिछाने के बाद मुख्य सड़कों को तो जैसे-तैसे बना दिया जा रहा है लेकिन गलियों की मरम्मत अब तक नहीं शुरू हुई है। उनका कहना है कि इस बीच बारिश हुई तो लोगों का गलियों में रहने वालों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लापुर में सीवर लाइन बिछाने के बाद काफी सड़क, गलियों की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। यहां सर्वोदय नगर में चंद्रशेखर स्कूल के पास, अमिताभ बच्चन मार्ग की कई गलियों, द्वारिका अपार्टमेंट गली, पूर्व सांसद प्रो.बीबी सिंह की गली, पुराना गांव की कई गलियों, रामानंद नगर में सड़क अब तक नहीं बनीं। न्यू सोहबतियाबाग की कुछ गलियों का भी यही हाल है। सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढे पाटकर उस पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। पार्षद शिव सेवक सिंह का कहना है कि इस बीच बारिश हुई तो समस्या बढ़ जाएगी। सड़क मरम्मत के लिए कई बार मंडलायुक्त से शिकायत की। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों को काम तेजी से पूरा करने का आदेश भी दिया लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed