फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Readers Book Fair was buzzing

पाठकों से गुलजार रहा पुस्तक मेला

Mon, 06 Feb 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Readers Book Fair was buzzing
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जीजीआईसी ग्राउंड पर लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेला रविवार को पाठकों से गुलजार रहा। छुट्टी का दिन होने से दोपहर के बाद से ही शहरियों की आमद बढ़ी और मेले के वक्त तक लोगों का आना जारी रहा। सभी वर्ग के लोग अलग-अलग स्टाल पर अपनी पसंद की किताबें तलाशते रहे। लोगों ने साहित्य, योग, ज्योतिष, आत्मकथा, व्यंजन, मेहंदी, धर्म, कॅरियर, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों की किताबें खरीदीं।
विज्ञापन


अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषयों की सीडीज, डीवीडी को भी युवाओं ने खूब पसंद किया। वहीं छोटे बच्चों के लिए अभिभावकों ने पंचतंत्र की कहानी, हिंदी-अंग्रेजी कविता, कखग और एबीसी की सीडीज खरीदी। विज्ञान के परीक्षार्थियों ने प्रयोगों से जुड़े उपकरणों को पसंद किया। पुस्तक मेले में साहित्य भंडार के स्टाल पर प्रसिद्ध लेखकों की 50 रुपये कीमत की किताबों की मांग भी ज्यादा रही। वहीं राजपाल एंड संस के स्टाल पर नव प्रकाशित किताबें खूब पसंद की गईं।
विज्ञापन


आधी दुनिया को समर्पित पुस्तक मेले की तीसरी शाम ‘आधी दुनिया’ के नाम रही। रेवांत पत्रिका की ओर आयोजित काव्यगोष्ठी में महिला रचनाकारों की मौजूदगी खास रही। कवयित्री रूपा पांडेय की ओर से सरस्वती वंदना से शुरुआत के बाद डॉ.निर्मला सिंह निर्मल, त्रिलोचना कौर, संध्या सिंह, मीनू रानी दूबे, अलका प्रकाश, डॉ.कल्पना वर्मा, डॉ.रचना आनंद,अर्चना त्रिपाठी आदि ने रचनापाठ किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरंग की कविता ‘पेड़ के साथ जितना निभाती हैं पत्तियां’ खूब पसंद की गई। इसी क्रम में डॉ.संतोष चतुर्वेदी, गुलरेज इलाहाबादी, डॉ.विक्रम, विवेक सत्यांशु, सुयश, आशीष मौर्य आदि ने भी रचनाएं पढ़ीं। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रो.हेरंब चतुर्वेदी और संयोजन पत्रिका की प्रधान संपादक डॉ.अनीता श्रीवास्तव ने किया।


राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सोमवार को ‘इलाहाबाद सेवा रत्न’ से विशिष्ट जनों को नवाजा जाएगा। वहीं लेखक से मिलिए कार्यक्रम में डॉ.सुनील विक्रम, कृष्णेश्वर डींगर, दयानंद पांडेय पाठकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed