फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RCC concrete lid collided with goods train engine, Railways engaged in investigation

साजिश या शरारत : मालगाड़ी के इंजन से टकराया आरसीसी कंक्रीट का ढक्कन, जांच में जुटा रेलवे

Wed, 31 Jan 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 12:41 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सोमवार रात आठ बजे के आसपास मांडा रोड से जब एक मालगाड़ी गुजर रही थी तो ओएचई पोल के कंक्रीट का ढक्कन ट्रेन के इंजन से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गया। तेज आवाज आने के बाद मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन
RCC concrete lid collided with goods train engine, Railways engaged in investigation
मालगाड़ी। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूरी एक्सप्रेस मामले के बाद अब मेजा-ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के बीच मांडा रोड पर रेलवे ट्रैक पर बड़ा कंक्रीट का ढक्कन रखे जाने का मामला सामने आया है। यह साजिश है या कोई घटना, इसकी जांच रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस बीच सूचना पाकर प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार रात आठ बजे के आसपास मांडा रोड से जब एक मालगाड़ी गुजर रही थी तो ओएचई पोल के कंक्रीट का ढक्कन ट्रेन के इंजन से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गया। तेज आवाज आने के बाद मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोक दी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। इंजन और रेलवे ट्रैक की जांच हुई तो तस्वीर साफ हो गई कि आरसीसी कंक्रीट का ढक्कन इंजन से टकरा कर टूट गया। जांच के बाद मालगाड़ी रवाना कर दी गई। इस दौरान इस रूट पर पीछे चल रहीं कई ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा।

विज्ञापन

उपनिरीक्षक बीबी तिवारी की तहरीर पर प्रयागराज छिवकी पोस्ट मांडा रोड आरपीएफ की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मेजा के एसीपी रवि कुमार गुप्ता के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच घटना की जांच-पड़ताल में जुट गए। रेलवे के असिस्टेंट कमांडेंट टीके अग्निहोत्री, रेलवे इंस्पेक्टर झूंसी रवि प्रकाश कुजूर, आरपीएफ इंस्पेक्टर मांडा भरत भूषण तिवारी ने भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed