फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ration card holders protest after their names are removed from the list

Prayagraj News: राशनकार्ड धारकों का सूची से नाम कटने पर आक्रोश

Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders protest after their names are removed from the list
होलागढ़ क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों के नाम अचानक सूची से कट जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट कारण के उनका नाम सूची से हटा दिया गया, जिससे उन्हें सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले राशन से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड होलागढ़ के ग्राम सिंहगढ़ मजरा सर्गगौहन में कई लोगों का राशन सूची से नाम काट दिया गया है। गांव की शांति देवी ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग की लापरवाही और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण पात्र लोगों के नाम भी काट दिए गए हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने समय-समय पर दस्तावेज भी जमा किए थे, इसके बावजूद उनका नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर होलागढ़ अमित चौधरी ने बताया कि जो कार्ड धारक इनकम टैक्स की श्रेणी में आते थे उसका नाम काट दिया गया है। साल भर में जिसने बैंक खाते से दो लाख रुपये से ज्यादा लेन-देन किया है, वह नाम कटने कि श्रेणी में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed