फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rashi will select London international award, is a teacher in Allahabad University

उपलब्धि : लंदन के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार का चयन करेंगी राशि, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हैं टीचर

Wed, 21 Aug 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 05:05 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दुनियाभर के 62 चयनकर्ताओं के पैनल में भारत से तीन जज चुने गए हैं। राशि लगातार चौथे साल भारत से एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं। एआईबी हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार देती है।

विज्ञापन
Rashi will select London international award, is a teacher in Allahabad University
के राशि बदलिया कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मीडिया के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के चयनकर्ताओं में संगमनगरी की के राशि बदलिया कुमार को शामिल किया गया है। लंदन के प्रतिष्ठित संस्थान एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग (एआईबी) ने लगातार पांचवीं बार 2024 के अपने पुरस्कारों के चयनकर्ताओं में रेडियो की जानी-पहचानी आवाज, शिक्षिका और लेखिका राशि को शामिल किया है। इससे पहले 2020, 2021, 2022 व 2023 में भी वह जज रह चुकीं हैं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दुनियाभर के 62 चयनकर्ताओं के पैनल में भारत से तीन जज चुने गए हैं। राशि लगातार चौथे साल भारत से एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं। एआईबी हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। जिनके लिए दुनियाभर के मीडियाकर्मी और संस्थाएं आवेदन करती हैं। चयन प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर में पूरी होगी और पुरस्कार 22 नवंबर 2024 को लंदन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रयागराज में सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली राशि ने कहा, 'निश्चित रूप से जब आपके काम की पहचान होती है तो खुशी मिलती है। मीडिया में सक्रिय होने के नाते इस वर्ष भी विशिष्ट एआईबी जूरी सदस्यों के पैनल में शामिल होना मेरे लिए सम्मान और गौरव की बात है। एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बड़े सम्मान की बात है। अंतरराष्ट्रीय चयनकर्ताओं में भारत से मीडिया पेशेवर के रूप में एकमात्र महिला होना गर्व का क्षण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

1997 में आकाशवाणी लखनऊ से अपना अंग्रेजी प्रस्तोतों के रूप में कॅरियर शुरू करने वाली राशि के नाम 1800 से अधिक लाइव रेडियो शो की मेजबानी का रिकॉर्ड है। राशि उत्तर प्रदेश के पहले एफएम रेडियो एआईआर एफएम रेनबो लखनऊ की पहली आवाज हैं जिसकी शुरुआत 20 अगस्त 2000 में हुई थी। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजा था। 

बदलिया कुमार ने लिखी हैं कई पुस्तकें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रेडियो जर्नलिज्म और प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस की शिक्षिका राशि दो प्राइवेट एफएम रेडियो चैनल की कार्यक्रम प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने पांच पुस्तकें लिखी हैं। ‘ए गिफ्ट’ विचारों तो ‘माय एटिक’ कविताओं का संग्रह हैं। 'पैंडोरा' लघु कहानियों का एक संग्रह है तो वहीं 'टू ज़ीरो वन' - प्रेरणादायक वक्तव्यों का संग्रह है। 'ए गिफ्ट' का उनका दूसरा संस्करण नवंबर 2023 से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। राशि की 51 कविताओं का संग्रह 'मिरिएड ब्लूम्स' नाम से नवंबर 2024 में प्रकाशित होने जा रहा है।

सिटिजन जर्नलिस्ट के रूप में 2016 से अब तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक, मानवीय और सांस्कृतिक पहलुओं पर केंद्रित यू-ट्यूब पर उनके नाम से 1100 से अधिक वीडियो और ऑडियो स्टोरी उपलब्ध है। के. राशि बदालिया कुमार के नाम से उनके यूट्यूब चैनल पर को 23.70 लाख से अधिक बार देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed