फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rare species of owl found in the premises of Nehru Gram Bharti, causing panic

Prayagraj News : नेहरू ग्राम भारती के परिसर में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, मची रही खलबली

Wed, 21 Dec 2022 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 09:07 PM IST
सार

नेहरु ग्राम भारती विश्वविद्यालय के हनुमानगंज परिसर में बुधवार की सुबह कर्मचारी अपने कामकाज में जुटे हुए थे। तभी कर्मचारियों ने देखा कि कुछ दूर पर काफी संख्या में कौवे शोर मचा रहे हैं। इस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को देखकर सन्न रह गए।

विज्ञापन
Rare species of owl found in the premises of Nehru Gram Bharti, causing panic
नेहरू ग्राम भारती विवि में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार की सुबह दुर्लभ प्रजाति के उल्लू दिखने से खलबली मची रही। विश्वविद्यालय के परिसर में तीन उल्लू देखे गए थे जिसमें से कौवों के हमले में दो उल्लुओं की मौत हो गई थी। एक मौके से भाग निकला था। मौके पर ग्रामीण भी जुट गए थे।

विज्ञापन


नेहरु ग्राम भारती विश्वविद्यालय के हनुमानगंज परिसर में बुधवार की सुबह कर्मचारी अपने कामकाज में जुटे हुए थे। तभी कर्मचारियों ने देखा कि कुछ दूर पर काफी संख्या में कौवे शोर मचा रहे हैं। इस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को देखकर सन्न रह गए। दुर्लभ प्रजाति के उल्लुओं पर कौवे हमलावर बने हुए थे। कौवों के हमले में एक उल्लू की मौत हो गई थी जबकि एक मौके पर घायल पड़ा हुआ था। तीसरा उल्लू वहां से उड़ गया था।
विज्ञापन


जीवित बचे उल्लू को कर्मचारियों ने कौवों के झुंड से बचाने के लिए पकड़ लिया और रेस्क्यू करने के लिए वनकर्मियों की सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे उठा ले गए। हालांकि रास्ते में दूसरे उल्लू की भी मौत हो गई थी। जिला वन अधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि यह ईस्टर्न बर्न उल्लू है जो भारत के अलावां कई अन्य देशों में भी पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed