{"_id":"61e06f3c5d4c9e54115c56e1","slug":"rapidly-spreading-infection-20-people-positive-including-bank-employees-allahabad-news-ald3249290128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहा संक्रमण, बैंक कर्मचारी समेत 20 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहा संक्रमण, बैंक कर्मचारी समेत 20 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना की तीसरी लहर में अब लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर बैंक कर्मचारी समेत 20 नए मरीज सामने आए। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। संक्रमण युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। 49 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। एक जनवरी से कोरोना के मामले आने शुरू हुए थे। शुरुआत में मरीजों की संख्या कम रही। पांच दिनों से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कुल 20 मरीज सामने आए। जिले में कुल 2499 सैंपल की जांच हुई। शहर में रेलवे स्टेशन, पूर्वी सहोदरपुर, मीराभवन, कटरामेदनीगंज, सिविल लाइंस के अलावा कोहड़ौर इलाके में संक्रमित मिले हैं।
उधर, बृहस्पतिवार को जिले में कुल 29,169 लोगों को टीका लगाया गया। राहत की बात यह है कि अभी तक ऐसा कोई मरीज सामने नहीं आया है, जिसे आक्सीजन की आवश्यकता पड़ी हो। जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि लगातार टीकाकरण चल रहा है। संक्रमितों के साथ आम लोगों के लिए भी टेली मेडिसिन सेवा शुरू कर दी गई है।