फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape with promise of marriage, sent obscene photos and videos on mobile

Prayagraj : शादी का वादा कर दुष्कर्म, मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो-वीडियो

Wed, 01 Jan 2025 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

तेलियरगंज निवासी प्रतियागी छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2023 में वह जॉर्जटाउन स्थित कोचिंग में वह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने जाती थी। वहां धर्मेंद्र नारायण मिश्रा भी आता था। आरोप है कि बातचीत शुरू होने के कुछ दिनों बाद वह शादी व नौकरी का झांसा देकर 14 अक्तूबर 2023 को उसे होटल में ले गया।

विज्ञापन
Rape with promise of marriage, sent obscene photos and videos on mobile
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जॉर्जटाउन में प्रतियोगी छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म किया गया। विरोध पर मारपीट करने के साथ ही अब मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेेजे जा रहे हैं। उधर, एक नर्सिंग छात्रा ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाकर परिचित युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तेलियरगंज निवासी प्रतियागी छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2023 में वह जॉर्जटाउन स्थित कोचिंग में वह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने जाती थी। वहां धर्मेंद्र नारायण मिश्रा भी आता था। आरोप है कि बातचीत शुरू होने के कुछ दिनों बाद वह शादी व नौकरी का झांसा देकर 14 अक्तूबर 2023 को उसे होटल में ले गया। वहां यह कहकर रोक लिया कि कल सुबह अधिकारी से मिलने चलना है। रात में उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फिर शादी का आश्वासन दिया। 26 सितंबर को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलाकर मारपीट की व मोबाइल पटककर तोड़ दिया। पुलिस को सूचना देने पर भाग निकला। इसके बाद से वह अश्लील वीडियो, फोटो भेज रहा है। किसी से कुछ बताने पर फोटो वायरल करने की भी धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद नौकरी न लगने पर छोड़ा

जॉर्जटाउन में ही नर्सिंग की एक छात्रा से भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जौनपुर निवासी पीड़िता का आरोप है कि रवि सरोज से वह 2022 में मिली, जो एसआरएन में नौकरी करता था। एक ही समाज से होने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। फिर सरकारी जॉब लगते ही शादी करने का वादा कर आरोपी दुष्कर्म करने लगा। बाद में किसी और से सगाई कर ली। पूछने पर कहा कि तुम्हारी नौकरी नहीं लगी और घरवाले ज्यादा दहेज नहीं दे पाएंगे। छात्रा का आरोप है कि उसे व मुंबई में रहने वाले उसके बड़े भाई को देर रात फोन से धमकी दिलवाई जा रही है। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed