फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ranchi Vande Bharat can come to Prayagraj till Mahakumbh

Prayagraj News: महाकुंभ तक प्रयागराज आ सकती है रांची वंदे भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Ranchi Vande Bharat can come to Prayagraj till Mahakumbh
वाराणसी से रांची के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज तक विस्तार हो सकता है। महाकुंभ के पहले इसे प्रयागराज से चलाने की योजना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है। बताया गया कि अगर महाकुंभ के पहले ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार होता है तो झारखंड से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20887 रांची से सुबह 5:10 बजे चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचती है। 539 किमी की यह दूरी रांची वंदे भारत 7.10 घंटे में पूरी करती है। इस तरह वाराणसी से ट्रेन संख्या 20888 शाम 4:05 बजे चलकर रात 11:55 बजे रांची पहुंचती है। बृहस्पतिवार छोड़कर इसका संचालन सप्ताह में छह दिन हो रहा है।
विज्ञापन

भेजे गए प्रस्ताव में इसे रांची से सुबह 5:00 बजे चलाने की बात कही गई है, ताकि दोपहर दो से 2:30 बजे तक ट्रेन प्रयागराज पहुंच जाए। वापसी में इसे यहां से दोपहर तीन बजे चलाने की योजना है, जिससे रात 12 बजे तक ट्रेन रांची पहुंच जाए। वंदे भारत एक्सप्रेस का मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह ने बताया कि इस ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार जरूरी है। इसे रामबाग स्टेशन से चलाया जा सकता है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखेंगे।

---
महाकुंभ को देखते हुए रांची से वाराणसी आने वाली वंदे भारत का प्रयागराज तक विस्तार किया जाए। इस संबंध में पत्र लिखेंगे। उम्मीद है ट्रेन प्रयागराज से ही संचालित होगी। - प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed