फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rampujan Patel, a four-time MP from Prayagraj, died, VP Singh was a minister in the government

प्रयागराज : फूलपुर से चार बार सांसद रहे रामपूजन पटेल का निधन, वीपी सिंह सरकार में थे मंत्री

Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rampujan Patel, a four-time MP from Prayagraj, died, VP Singh was a minister in the government
Ram pujan patel file photo - फोटो : Ram pujan patel file photo
समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले रामपूजन पटेल समाजवादी पार्टी ही नहीं, अन्य दलों में भी स्वीकार्य नेता रहे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तेलियरगंज स्थित उनके आवास पर जाकर शोक प्रकट किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन करके शोक संवेदना प्रकट की। रामपूजन पटेल का अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।रामपूजन पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसकी वजह से वह काफी समय सक्रिय राजनीति से भी दूर रहे। हालांकि, महत्वपूर्ण मुद्दों तथा राजनीतिक घटनाक्रम पर उनकी टिप्पणी महत्वपूर्ण हुआ करती थी। उनके निधन की सूचना के बाद आवास पर पहुुंचने वालों का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक बना रहा। अखिलेश यादव ने उनकी पत्नी कमला देवी और तीनों बेटों शांतिस्वरूप पटेल, शांति नारायण पटेल और शांति प्रकाश पटेल से मिलकर सांत्वना दी। रामपूजन पटेल के पुत्र ने बताया कि अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर सुबह किया जाएगा। सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि उनके एक बेटे उड़ीसा में नौकरी करते हैं। उनके देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Rampujan Patel, a four-time MP from Prayagraj, died, VP Singh was a minister in the government
prayagraj news : पूर्व सांसद रामपूजन पटेल को श्रद्धाजलि देते सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : prayagraj
भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का अंतिम संस्कार 23 फरवरी को प़ात 10 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा ।

स्वर्गीय पटेल का जीवन परिचय
  • 26 जुलाई 1940
  •  पिता का नाम - स्व. आरके पटेल 
  •  माता का नाम- स्व. पार्वती पटेल 
  •  पत्नी का नाम - कमला देवी 
  •  पुत्रों का नाम - 1- शान्ति स्वरूप पटेल एडवोकेट , इंजीनियर शान्ति नारायण पटेल , शान्ति प़काश पटेल एडवोकेट ।
  •  शैक्षिक योग्यता - M A कानपुर विश्वविद्यालय , साहित्य रत्न - हिंदी साहित्य सम्मेलन ।
  • शिक्षक - 1964 से 1969 तक 
  • समाज सुधारक - बाल विवाह, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, समाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अहम योगदान ।

राजनीतिक उपलब्धियां - 
  • सोशलिस्ट पार्टी से - 1969 , 1970 में कांग्रेस के टिकट पर नवाबगंज (अब फाफामऊ) से विधायक चुने गए और कांग्रेस पार्टी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के कार्यकाल में आबकारी एवं कारागार मंत्री रहे। 1974 में पुनः नवाबगंज से विधायक निर्वाचित हुए।
  • सितम्बर 1981 से दिसम्बर 1984 तक राज्यसभा सदस्य स्व. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के द्वारा मनोनीत किया गया था। 
  • 1984 में 8वीं लोकसभा में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।
  • 1989 में 9वीं लोकसभा चुनाव में जनता दल से फूलपुर संसदीय क्षेत्र से पुनः सांसद निर्वाचित और जनता दल के महासचिव बनाये गए।
  • 1990 में जनता दल सरकार के उपप्रधानमंत्री स्व देवी लाल जी द्वारा मंडल आयोग को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग पर पटेल ने संविधान के अनुसार समाजिक व शैक्षणिक आधार पर मंडल आयोग लागू करने की मांगकर जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। मंडल आयोग लागू कराने में अहम भूमिका निभाई थी ।
  • 1990 में जनता दल के उत्तर प्रदेश के प़देश अध्यक्ष बनाये गए थे।  उस समय उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे ।
  • 23 अप्रैल 1990 से 10 नवम्बर 1990 तक भारत सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पूर्व स्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के कार्यकाल में ।
  • 1991 में 10वीं लोकसभा में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद।
  • सपा सरकार 2012-2017 में केंद्रीय दर्जा प्राप्त राज्य कृषि सलाहकार।
  • वर्तमान में - समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed