{"_id":"591618854f1c1b85188507b1","slug":"ramnaik-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायीकरण से गिरा शिक्षा का स्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायीकरण से गिरा शिक्षा का स्तर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि व्यवसायीकरण के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे। इस दिशा में समाज, शिक्षक और छात्र सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। सरकार को भी इस ओर अहम भूमिका निभानी होगी। पूर्व में जिन दानवीरों ने निस्वार्थ शिक्षण संस्थान खुलवाए थे, उनकी दशा सुधारने के लिए भी काम करना होगा। हनुमानगंज के जमुनीपुर स्थित मोतीलाल नेहरू इंटर कालेज में विशिष्ट पुरातन छात्र समागम एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने का काम शिक्षकों का है लेकिन उनकी भी अपनी कई समस्याएं हैं। विशेष रूप से सरकारी अनुदान वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तनख्वाह को लेकर तमाम विसंगतियां हैं। इसके बावजूद मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज जैसे विद्यालय मानक स्थापित किए हुए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि छात्र किताबी कीड़ा न बनें बल्कि संपूर्ण विकास पर जोर होना चाहिए। शिक्षक को पारदर्शिता के साथ-साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। तभी उसे अपनी मंजिल मिलेगी। विद्यालय शिक्षक, विद्यार्थी और प्रबंधन की त्रिवेणी से ही उत्कृष्ट बनते हैं। तभी इस तरह के आयोजन देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में एक साथ चार पीढ़ियों को देखकर अभिभूत हूूं।
समारोह में विशिष्ट पुरातन छात्र के तौर पर नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेएन मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य राम शिरोमणि मिश्र, गोपालदास सिन्हा तथा सुरेंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया । राज्यपाल ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राम नारायण लाल श्रीवास्तव की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की पत्रिका का भी विमोचन किया। अध्यक्षता के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह ने की। संचालन एस डी कौटिल्य तथा स्वागत व आभार प्रबंधक जयंत श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. रजतचंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एमएलसी सुरेशचंद्र त्रिपाठी, फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल, गंगापार जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, राजीव शुक्ल आदि मौजूद रहे। दूसरे सत्र में भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए।
विज्ञापन
टॉपर को छात्रवृत्ति और गोल्ड मेडल की घोषणा
झूंसी। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश मिश्रा ने इस दौरान घोषणा की वह हर साल कालेज से हाईस्कूल और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। इसके लिए कालेज में अलग से कोष की व्यवस्था कराएंगे, इसी की ब्याज से यह अवार्ड मिलेगा। उन्हो्ंने कहा कि इंटर में टाप करने वाले छात्र को पूर्व प्राचार्य राम शिरोमणि मिश्रा गोल्ड मेडल और हाईस्कूल के टॉपर छात्र को माता प्रसाद मिश्रा गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।