फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramlila provided actress Rati with a direction for her acting.

Prayagraj News: रामलीला ने दी अभिनेत्री रति को अभिनय की दिशा

Sun, 18 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 18 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ramlila provided actress Rati with a direction for her acting.
कैकई-मंथरा संवाद का मंचन करती रति श्रीवास्तव। स्वयं - फोटो : Self
मुंबई में अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रहीं अभिनेत्री रति श्रीवास्तव (26) के लिए प्रयागराज की रामलीला महज एक मंचन नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के बावजूद उनका अपनी जड़ों से जुड़ाव बरकरार है।
विज्ञापन

यही वजह है कि वह हर साल मुंबई से प्रयागराज आती हैं और पथरचट्टी रामलीला में हिस्सा लेती हैं। 14 वर्षों से रामलीला से जुड़ी रति छह वर्षों से माता कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। कीडगंज निवासी रति पिछले सात वर्षों से मुंबई में रहकर हिंदी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर, शिवशक्ति, सुमन इंदौरी, पति अनाड़ी और मन्नत जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। उनकी अभिनय यात्रा की शुरुआत प्रयागराज से हुई। उन्होंने रामलीला के मंच से अभिनय सीखा और शहर में थिएटर भी किया। वह शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं और प्रयाग संगीत समिति से कथक का प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रति कहती हैं कि रामलीला के मंच ने उनकी अभिनय यात्रा को दिशा दी है। इसलिए मुंबई में काम करने के बावजूद वह इस मंच से अपना रिश्ता नहीं तोड़ना चाहतीं। रामलीला उनके लिए अपनी संस्कृति, आस्था और प्रयागराज से जुड़े रहने का माध्यम है।

भावनाओं से भरा है कैकेयी का किरदार
रति ने कहा कि कैकेयी को केवल नकारात्मक पात्र के रूप में देखना उचित नहीं है। इस किरदार में मां की ममता, पत्नी का कर्तव्य, प्रेम, त्याग और बलिदान जैसे कई भाव समाहित हैं। दशरथ के साथ संवाद और भरत के माता का परित्याग किए जाने का प्रसंग कलाकार के लिए भावनात्मक चुनौती पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed