{"_id":"6ae3aa430356e9d7d1091db7","slug":"ramlila-committee-outraged-over-police-personnel-discarding-lunch-packets-allahabad-news-c-417-1-bha1001-10671-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुलिसकर्मियों के लंच पैकेट फेंकने से भड़की रामलीला समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुलिसकर्मियों के लंच पैकेट फेंकने से भड़की रामलीला समिति
Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के करनाईपुर दशहरा मेले में फेके गए लंच पैकेट
करनाईपुर के दशहरा मेले में पुलिस कर्मियों की ओर से लंच पैकेट को फेंककर अपमानित करने पर हंगामा हो गया। रामलीला कमेटी के लोग धरने पर बैठ गए और रावण का पुतला दहन करने से मना कर दिया। मामला ब्लॉक प्रमुख और सांसद तक पहुंचा जिससे पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर रात में रावण का पुतला दहन किया गया।
9 दिन रामलीला मंचन के बाद बुधवार को करनाईपुर बाजार में दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया था। मेले में तैनात बहरिया थाने के पुलिस कर्मियों के लिए समिति की तरफ से लंच पैकेट की व्यवस्था की गई थी।
बताया जाता है कि जब पुलिस कर्मियों को लंच पैकेट दिया गया तो थाने के दीवान रामचंद्र वर्मा ने यह कहते हुए पैकेट फेंकवा दिया कि मिठाई के डिब्बे में पैक लंच पैकेट घटिया है। लंच पैकेट फेंकने की जानकारी जब समिति के लोगों को हुई तो आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
समिति के प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह, समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर पटेल सदस्यों के साथ सड़क पर बैठ गए। समिति के लोग पुलिसकर्मियों पर दिए गए लंच पैकेट का अपमान करने का आरोप लगाते हुए रावण का पुतला दहन करने से मना कर दिया।
मामले की जानकारी ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की।
काफी मान-मनौव्वल और समझने के बाद रात करीब 10 बजे लोग रावण के पुतला दहन किया। थानाध्यक्ष बहरिया मानवेंद्र सिंह ने बाया कि आरोपी दीवान रामचंद्र वर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अधिकारियों की रिपोर्ट भेजी गई है।