फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramlala's life-consecration in Ayodhya helps in the establishment of Hindu nation.

Prayagraj : अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हिंदू राष्ट्र की स्थापना में सहायक

Sun, 04 Feb 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 01:12 PM IST
सार

अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि रामराज में जो नैतिकता थी, वह अब वह भी धीरे-धीरे वापस लौट रही है। शोभायात्रा में शामिल सुनील लहरी का कहना था कि रामराज की कल्पना पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ramlala's life-consecration in Ayodhya helps in the establishment of Hindu nation.
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा हिंदू राष्ट्र की स्थापना में सहायक बनेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा पीएम मोदी के प्रयासों से ही पांच सौ साल के बाद रामयुग आया है। करेलाबाग स्थित ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज से निकली रामयज्ञ यात्रा में अरुण गोविल रामायण सीरियल में लक्ष्मण के किरदार रहे सुनील लहरी के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


वहां विधि विधान से पूजा- अर्चना कर रामयज्ञ का शुभारंभ किया। इससे पहले बरगद घाट मीरापुर हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो हजार कलशों को सिर पर रखकर महिलाएं निकलीं। इसमें 27 से अधिक रथ थे। एक रथ पर अरुण गोविल और सनील लहरी सवार थे। इस रथ के सारथी हनुमान जी थे। इस दौरान अरुण गोविल ने कहा कि देश में रामराज की परिकल्पना साकार हो रही है। चारों तरफ वातावरण राममय हो गया है। हर तरफ प्रभु श्रीराम की ऊर्जा है और हर व्यक्ति इन पलों को जीना चाह रहा है, जो वर्षों से लोगों ने इंतजार किया था वह चारों ओर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामराज में जो नैतिकता थी, वह अब वह भी धीरे-धीरे वापस लौट रही है। शोभायात्रा में शामिल सुनील लहरी का कहना था कि रामराज की कल्पना पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा हमारी संस्कृति से और प्रभु श्रीराम से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में देश काफी बदल चुका होगा। इससे पहले उन्होंने संगम स्थित माघ मेला और बड़े हनुमान के आध्यात्मिक अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed