फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramlala is present due to the sacrifices of lakhs of Karsevaks

लाखों कारसेवकों के त्याग-बलिदान से विराज रहे रामलला : प्रवीण तोगड़िया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Ramlala is present due to the sacrifices of lakhs of Karsevaks
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार की शाम कहा कि लाखों कारसेवकों के त्याग-बलिदान के बाद अयोध्या में रामलला विराजने जा रहे हैं। इसके पीछे 450 वर्षों के कठिन संघर्षों की गाथा अब हमेशा के लिए अमर होने जा रही है। अयोध्या का सपना तो पूरा हो गया, अब जल्द ही काशी-मथुरा में भी मंदिर निर्माण होगा।
विज्ञापन

बालसन चौराहा स्थित सनातन एकता मिशन के कार्यालय पहुंचे तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन के संघर्षों को दोहराया। इस दौरान सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार पाठक, संरक्षक पं देवराज पाठक और सनातन एकता मिशन के अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला और अंगवस्त्र से तोगड़िया का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कार सेवा में बलिदान हुए कारसेवकों के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अब भगवान श्रीराम का मंदिर तो बना लिया गया है, आगे काशी और मथुरा का मंदिर भी हिंदू समाज बनाकर दम ही लेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अथक प्रयासों से अयोध्या धाम में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर प्रयागराज में जगह - जगह भजन कीर्तन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ उल्लास का माहौल है। बेसब्री से 22 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है। शहर राममय हो गया है। इस दौरान सनातन एकता मिशन के संरक्षक देवराज पाठक, पं शैलेंद्र अवस्थी, सोनू पाठक (पार्षद), आशीष द्विवेदी (पार्षद), विपुलेश त्रिपाठी, दिवाकर तिवारी, सीता शरण शास्त्री, पंकज त्रिपाठी, दिलीप द्विवेदी, अनिल अनिल पांडेय, एसएन तिवारी, आदित्य पाठक समेत कई लोग उपस्थित रहे |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed