फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramdal of Civil Lines remained unimpaired

बेरौनक ही रहा सिविल लाइंस का रामदल

Sat, 05 Oct 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ramdal of Civil Lines remained unimpaired
Ramdal of Civil Lines remained unimpaired - फोटो : CITY DESK
बेरौनक ही रहा सिविल लाइंस का रामदल
विज्ञापन

0 बस, पूरी हुई परंपरा लेकिन दोनों प्रमुख सड़कों पर नहीं रही रोशनी
प्रयागराज। प्रशासन के आश्वासन के बाद शुक्रवार को सिविल लाइंस में रामदल निकालने की बस परंपरा पूरी की गई। इसके साथ परंपरा टूटने से भले ही बच गई लेकिन पहली बार बिना बाजा और बिना रोशनी सिविल लाइंस का रामदल एकदम फीका और बेरौनक रहा।
हाईकोर्ट हनुमान मंदिर से आरंभ रामदल सुभाष चौराहे पर पहुंचकर बायीं ओर मुड़कर यात्रिक चौराहे से आगे विवेकानंद मूर्तिस्थल तक जाकर विसर्जित हो गया। हाईकोर्ट हनुमान मंदिर पर मंदिर के पुजारी अखिलेश मिश्र के आचार्यत्व में कमेटी के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने राम और लक्ष्मण का आरती-पूजन करकेदल को रवाना किया। दल के साथ रामकथा के विविध प्रसंगों पर आधारित दर्जन भर से ज्यादा चौकियां भी शामिल रहीं। व्यवस्था के लिए सुभाष चौराहे के पास ही लाउडस्पीकर लगा।
विज्ञापन

इससे पहले सुभाष चौराहे पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की ओर से देवी दुर्गा, हनुमान, गणपति और शिव के विशाल कटआउट्स लगाए गए थे। यहां सांसद केशरीदेवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, डीआईजी केपी सिंह, एसपी सिटी ब्रजेश श्रीवास्तव ने पूजन-अर्चन करके मेले का उद्घाटन किया। अबकी आनन-फानन में राम का विशाल कटआउट नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दल न निकालने और दोपहर बाद दल निकालने के फैसले से अबकी रामदल पर सिविल लाइंस में होने वाली रौनक और चहल-पहल नहीं रही। हाईकोर्ट हनुमान मंदिर से लेकर तुलसी चौराहा और केंद्रीय रेल विद्युतीकरण चौराहे से लेकर विवेकानंद चौराहे तक का क्षेत्र बिजली की झालरों से सजता, जगमगाता था, अबकी सिर्फ हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के करीब आंबेडकर प्रतिमा से लेकर पत्थर गिरजाघर तक ही रोशनी की गई थी। रामलीला मंचन स्थल के सामने पहले से ही रोशनी थी।
संयोजन इंदर मध्यान और संचालन रघुनाथ द्विवेदी ने किया। दल और पूजन में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह सहित विदुप अग्रहरि, बलवीर कोहली, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संजीव जैन, राजेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह, महंत लाल यादव, आशीष अरोरा, गुरदीप सिंह, प्रदीप कुमार, विशाल कनौजिया आदि शामिल थे।

00
00
पटरियों पर लगे बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने की दुकानें
सिविल लाइंस के रामदल के मद्देनजर हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, हर्ष होटल, पैलेस सिनेमा, मैक्स, सुभाष चौराहे सहित सड़क के दोनों ओर बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले लगे और खान-पान की दुकानें भी सजीं। इसमें दो सीटर, चार सीटर झूला, जंपिंग, बाउंसी, पटरियों पर दौड़ती ट्रेन सहित मनोरजंक खेल शामिल थे। हालांकि भीड़ न होने की वजह से कारोबारियों में जबर्दस्त निराशा रही। पैलेस के सामने खुल्दाबाद के दीपू अग्रहरि ने झूलों सहित जंपिंग लगा रखा था। होटल हर्ष के पास फतेहपुर से आए पुत्तन सिंह ने भी झूले लगाए थे लेकिन बिक्री न होने से मायूस रहे। बोले, भाड़ा और लोगों की खुराकी तक का पैसा नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed