फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ram will be visible in akbar's wall

अकबर के किले की दीवार पर दिखेंगे राम

Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुंभ-2019 में लेजर शो भी मुख्य आकर्षण होगा। खास यह कि इसका प्रदर्शन किले की दीवार पर होगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेजर शो के दौरान कुंभ की कहानी के अलावा अन्य धार्मिक कथाओं व मान्यताओं पर आधारित थीम का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


प्रयोग के तौर पर माघ मेले में लेजर शो का प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान राम, हनुमान आदि देवी-देवताओं की आकृति को लेजर के जरिए संगम किनारे प्रदर्शित किया गया था। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा आकर्षण भी रहा। अब कुंभ में इसके विस्तार की तैयारी है। इसके अलावा प्रदर्शन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। मेला कुंभ अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि लेजर शो के विषय तैयार किए जा रहे हैं। इसमें विशेषज्ञों के अलावा इनोवेशन की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


‘सुधार’ का मंच बनेगा कुंभ
इलाहाबाद। भव्यता और आधुनिकता का ही नहीं कुंभ सुधारों का भी मंच बनेगा। इस मकसद से कुलपति, शिक्षक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न मुद्दों पर सम्मेलन होंगे। हर सम्मेलन में संबंधित विभागों के विशेषज्ञों और अफसरों के अलावा मंत्री भी शामिल होंगे। कुंभ में होने वाले इन सम्मेलनों में देश की दिशा तय होगी। ग्रामीण विकास की रूप रेखा प्रधान तथा अन्य प्रतिनिधि तैयार करेंगे। इसके लिए देश के हर गांव से दो-दो प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। कई दिनाें तक चलने वाले विभिन्न सम्मेलनों के लिए अलग-अलग पंडाल भी बनाए जाएंगे। मेला कुंभ अधिकारी ने बताया कि सम्मेलनों का प्रारूप तथा बिंदु तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग थीम पर होंगे सेक्टर के गेट
कुंभ में बनने वाले अलग-अलग सेक्टर भी किसी न किसी मुद्दे के प्रतीक होंगे। हर सेक्टर पर अलग-अलग थीम पर गेट बनाया जाएगा। सेक्टर के भीतर भी उस पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed