फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram temple will be decorated in Shankargarh

राम मंदिर निर्माणः राजस्थान ही नहीं यहां के पत्थर भी बनेेंगे मंदिर का आधार

Mon, 11 Nov 2019 11:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ram temple will be decorated in Shankargarh
राम मंदिर - फोटो : सांकेतिक फोटो
रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो चुकी हैं। अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की आेर से राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र से पत्थरों की खेेप को अयोध्या पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, रामजन्म भूमि मंदिर न्यास की आेर से अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशने का कार्य पिछले कई सालों से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर निर्माण में लगने वाले तकरीबन 70 फीसदी पत्थर को अंतिम रूप देने का काम भी पूरा हो चुका है। हालांकि, सबसे अधिक पत्थर राजस्थान से ही मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी बताते हैं कि राजस्थान से जो भी पत्थर अयोध्या लाए गए हैं, उनकी खासियत यह है कि इनका क्षरण बेहद कम होता है। हालांकि वहां खनन पर रोक लगने के बाद अन्य विकल्पों पर विचार किया गया है। इसमें शंकरगढ़ और मिर्जापुर के लाल बलुआ पत्थर को उपयोग के लिए मंगाने पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरगढ़ के पत्थर से ही बना है अकबर का किला
बता दें कि शंकरगढ़ के पत्थर भी गुणवत्ता में काफी अच्छे होते हैं। पहले भी कई एतिहासिक इमारतों मसलन, संगम तट पर स्थित अकबर के किले के निर्माण में भी यहां के पत्थरों का उपयोग हुआ है।  

हर वर्ष यमुना में आने वाली बाढ़ के दौरान किले की एक चौथाई से ज्यादा दीवार पानी में ही डूब जाती है, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
 
इसके अलावा शंकरगढ़ स्थित गढ़वा के किले में भी इन्हीं पत्थरों का उपयोग किया गया है। मौर्योत्तर काल के उपरांत तीसरी शताब्दी ईस्वी में अस्तित्व में आए तीन राजवंशों में से एक गुप्त वंश में बने इस किले को भी शंकरगढ़ केे ही उन्नत पत्थरों से ही बनाया गया है। यह किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed