फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir : There is a competition to get Ram's name printed on the forehead

राम मंदिर : माथे पर राम नाम छपवाने की मची होड़, श्रृंगवेरपुर घाट पर रोज पहुंच रहे सैकड़ों भक्त

Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
सार

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के नवविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में पूरा देश जहां राममय हो गया है, वहीं निषादराज और भगवान राम की मिलन के नगरी श्रृंगवेरपुर इससे अछूती नहीं है। जिस घाट से केवट ने भगवान को गंगा पार कराया था उस घाट पर स्नान करने वालों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
Ram Mandir : There is a competition to get Ram's name printed on the forehead
श्रृंग्वेरपुर गंगा घाट पर स्नान के बाद माथे पर रामनाम छपवाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के नवविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में पूरा देश जहां राममय हो गया है, वहीं निषादराज और भगवान राम की मिलन के नगरी श्रृंगवेरपुर इससे अछूती नहीं है। जिस घाट से केवट ने भगवान को गंगा पार कराया था उस घाट पर स्नान करने वालों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही माथे पर राम नाम का प्रतीक चिन्ह छपवाने की होड़ मची है। रोजाना सैकड़ों भक्त स्नान करने के बाद माथे पर सुगंधित चंदन का लेप लगवाने के बाद राम नाम अंकित चिन्ह रोली में लगाकर माथे पर छपवा रहे हैं। 

विज्ञापन





विज्ञापन





त्रेतायुग मे भगवान राम ने श्रृंग्वेरपुर से ही गंगा पार किया था। निषाद राज केवट ने अपनी नाव से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मणजी को पार उतारा था। इस स्थान पर आज भव्य राम-केवट पार्क बनाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क की शोभा देखते ही बन रही है। निर्माणाधीन अवस्था में स्थित इस पार्क को गुलाबी पत्थरों से बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर करीब 65 साल से पुरोहित का कार्य करने वाले शांता प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं इस गंगा घाट का विशेष महत्व है। यहां पर भगवान ने गंगा उस पार किया था और यहीं से उन्होंने सुमंत को रथ समेत अयोध्या वापस जाने के लिए कहा था।












घाट पर स्नान करने के बाद माथे पर और सीने में राम नाम छपवाने वालों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। यह धर्म का नशा है जब चढ़ जाता है तो फिर उतरता नहीं है। पूरा देश राममय है। यह सौभाग्य की बात है कि हम लोग रामलला को विराजमान होते हुए देख रहे हैं। 

स्नान के बाद माथे पर रामनाम छपवाते भक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed