{"_id":"65ae675726a383db820cbab5","slug":"ram-mandir-competitive-student-prepared-an-attractive-painting-of-lord-ram-in-10-days-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir : प्रतियोगी छात्रा ने 10 दिन में तैयार कर दी भगवान राम की आकर्षक पेंटिंग, देखने के लिए जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir : प्रतियोगी छात्रा ने 10 दिन में तैयार कर दी भगवान राम की आकर्षक पेंटिंग, देखने के लिए जुट रही भीड़
Mon, 22 Jan 2024 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 06:32 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पीजी करने के बाद सोनिका फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पेंटिंग उनका शौक है। इसकी उन्होंने कभी पढ़ाई भी नहीं की है। उनका कहना है कि भगवान राम की कृपा से ही इतनी सुंदर पेंटिंग वह कम से कम समय में तैयार कर सकी हैं।
विज्ञापन
राम की पेंटिंग के साथ सेल्फी लेती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतियोगी छात्रा सोनिका ने 10 दिन के भीतर भगवान राम की आकर्षक पेंटिंग तैयार कर दी है। इसे हनुमत निकेतन में अयोध्या राम मंदिर मॉडल के बगल लगाया गया है। इसके देखने के लिए भीड़ जुट रही है। यह किसी कंप्यूटराइज्ड पोस्टर से कम नहीं लग रहा है। सोनिका का कहना है कि उसने 10 दिन के भीतर यह पेंटिंग तैयार की है। यह पेंटिंग एआई द्वारा तैयार भगवान राम के बाल रूप को देखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पीजी करने के बाद सोनिका फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पेंटिंग उनका शौक है। इसकी उन्होंने कभी पढ़ाई भी नहीं की है। उनका कहना है कि भगवान राम की कृपा से ही इतनी सुंदर पेंटिंग वह कम से कम समय में तैयार कर सकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर यह पेंटिंग को तैयार किया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों की ओर से भी पेंटिंग्स यहां पर लगाई गई है।