फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram mandir bhumi poojan preparation

पांच अगस्त को घर-घर दीप जलाने की तैयारी, विहिप के बाद अब संघ और भाजपा के कार्यकर्ता भी जुटे

Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir bhumi poojan preparation
Ram mandir bhumi poojan preparation - फोटो : CITY DESK
- सांसद एवं विधायकों से कहा गया कि वह लोगों को दीप जलाने के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन

- संघ के स्वयंसेवक भी गली-गली घूमकर दिवाली मनाए जाने का बना रहे माहौल
प्रयागराज। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के दिन जिले में दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा भी माहौल बनाने में जुट गई है। भाजपा की ओर से उसके सांसद एवं विधायकों से कहा गया है कि पांच अगस्त को वह निश्चित रूप् से दीपक आदि जलाकर दिवाली जैसा माहौल बनाए। इसके अलावा आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए कि वह अपने घरों में शाम 7.30 बजे दीया जरूर जलाएं।
विहिप की ओर से पिछले माह ही एलान कर दिया गया था कि पांच अगस्त को भूमि पूजन वाले दिन दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए उसके कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विहिप की तर्ज पर अब संघ के स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पांच अगस्त की तैयारी शुरू कर दी गई है। संघ के स्वयंसेवकों ने तमाम इलाकों में पत्रक बांटने का भी काम शुरू कर दिया है। विहिप काशी प्रांत का यह पत्रक भाजपाई भी बांट रहे हैं। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी बताते हैं कि पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी रामलला के भव्य मंदिर का भूमि पूजन संतों की मौजूदगी में करेंगे। इसलिए समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि शाम को अपने घर में घी का दीया जरूर जलाएं।
विज्ञापन

विहिप के अमित पाठक ने बताया कि पांच अगस्त को सभी संत-महात्मा एवं राम भक्त अपने मठ, मंदिर, आश्रम में या घरों मे ंपरिवार के सदस्यों के साथ सुबह 11.30 बजे से 12.30 बजे तक भजन-कीर्तन, पूजन आदि करें। इसके साथ ही मंदिर निर्माण के लिए हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार दान का भी संकल्प करें। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि पांच अगस्त को सभी मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने की तैयारी है। अयोध्या में जिस समय पीएम मोदी पूजन करेंगे उस दौरान सभी मंदिरों पर घंटा घड़ियाल आदि बजाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता भी जनसंपर्क कर हर एक हिंदू परिवार से पांच अगस्त की शाम पांच दीपक जलाने की अपील कर रहे हैं। कहा कि कुछ चौराहों को भी दीपकों से सजाया जाएगा। इस बीच विहिप की ओर से तमाम स्थानों पर भगवा पताका लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed