फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram mandir bhumi poojan

पांच सदी की प्रतीक्षा के बाद आई पांच अगस्त की तारीख

Fri, 07 Aug 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir bhumi poojan
Ram mandir bhumi poojan - फोटो : ALDCOMPACT
- अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम देखकर प्रयागराज लौटे विहिप के पदाधिकारी
विज्ञापन

- केसर भवन पहुंचे पदाधिकारियों ने अयोध्या में जो हुआ वह सपना है या फिर हकीकत
प्रयागराज। पांच अगस्त 2020 अब वह तारीख बन गई है जो पांच सदी की प्रतीक्षा और कई पीढियों के संघर्ष के बाद आई। यह तारीख इतिहास में दर्ज होगी। अयोध्या में जब पीएम मोदी ने मंदिर का भूमि पूजन किया तो मानो यही लगा कि भगवान श्रीराम लंका से विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे हो और वहां से वासी उनके स्वागत के लिए खड़े हो। हर तरफ उत्सव का माहौल । एक बारगी यही लगा कि अयोध्या में दिवाली है। यह देखकर मन आनंदित हुआ और प्रफुल्लित भी। समझ में ही नहीं आ रहा है कि बुधवार को अयोध्या में जो हुआ वह सपना है या फिर हकीकत। कुछ ऐसे ही शब्दों में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने अपने अनुभव प्रांत कार्यालय केसर भवन में बृहस्पतिवार को साझा किए।
अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार समेत कुल 13 पदाधिकारी 31 जुलाई को ही प्रयागराज से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। चार वाहनों से रवाना हुए यह पदाधिकारी अपने साथ भूमि पूजन के लिए संगम का जल एवं 41 पवित्र स्थानों की मिट्टी ले गए थे। अयोध्या में इन सभी पदाधिकारियों को ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय ने वापस नहीं जाने दिया, बल्कि उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था में लगा दिया। इसमें से अधिकांश लोग ऐसे रहे जिन्होंने अयोध्या आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका भी निभाई। पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यह सभी पदाधिकारी बृहस्पतिवार को वापस लौटे। प्रयागराज वापस आने के बाद विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि पूजन तो राममंदिर का था, लेकिन निश्चित तौर पर पांच सदी के संघर्षों में तपी इन शिलाओं पर एक राष्ट्रमंदिर का स्वरूप वहां आकार होगा।
विज्ञापन

अयोध्या में हर तरफ बस भगवान श्री राम का उद्घोष और भक्तों का ऐसा उल्लास दिखा जैसे मानो कलियुग में त्रेतायुग आ गया हो। विहिप के वरिष्ठ प्रचारक शंभु जो अब 70 बसंत देख चुके हैं ने बताया कि विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिस मंदिर के लिए 90 के दशक में देशव्यापी आंदोलन हुआ। न जाने कितने कारसेवकों ने अपनी जान दे दी। अयोध्या में उसी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देख मन बहुत ही प्रफुल्लित हुआ। अब तो एक ही इच्छा है कि जल्द से जल्द मंदिर का पूरा निर्माण हो और मैं वहां जाकर राम लला के दर्शन करूं। विहिप के अमित पाठक ने कहा कि टाट से ठाठ में लौट रहे प्रभु राम के सामने पीएम के साष्टांग होते ही जो अनुभूति हुई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक बारगी यकीन ही नहीं हुआ कि जिस आंदोलन के हम सभी ने दिन रात मेहनत की आज उसी मंदिर का भूमि पूजन हमारे सामने हो रहा है। प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि विहिप के महानगर उपाध्यक्ष दीनानाथ वर्मा अयोध्या में ही पिछले कई दिनों रुके हुए हैं। पेशे से अवकाश प्राप्त इंजीनियर दीनानाथ मंदिर निर्माण में लगी संस्था का वहां सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसर भवन में बधाई देने वालों की लगी भीड़, उत्सव जैसा रहा माहौल
- प्रयागराज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे
प्रयागराज। श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए संगम का जल एवं 41 पवित्र स्थानों की मिट्टी को लेकर पिछले माह अयोध्या गया विहिप का दल बृहस्पतिवार को प्रयागराज लौटा तो उनका केसर भवन में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान केसर भवन में जय श्री राम का भी खूब उद्घोष हुआ। अयोध्या से लौटे पदाधिकारियों ने विहिप कार्यकर्ताओं को भूमि पूजन से जुड़े कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
उधर केसर भवन में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पूजन कार्यक्रम से उत्साहित मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले कारसेवकों की आवाजाही दिन भर लगी रही। यहां आने वाले कारसेवकों ने आंदोलन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। इस दौरान यहां संगठन की गतिविधियों से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हिंदू समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों बधाई देने के लिए केसर भवन पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई वितरण दिन भर किया जाता रहा। इस वजह से विहिप कार्यालय में दिनभर चहल पहल बनी रही। अयोध्या से वापस पहुंचे पदाधिकारियों से मिलने के लिए एवं वहां के दृश्य के विषय में सब जानकारी लेते रहे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे अयोध्या के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर केसर भवन पहुंचे। केंद्रीय महामंत्री संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से शुक्रवार को अलग-अलग मुलाकात करेंगे एवं संगठन के गतिविधियों के विषय में जानकारी लेंगे एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
भाजपाइयों ने प्रयागराज वासियों का जताया आभार
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महानगर श्री राम जन्म भूमि भूमि पूजन कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाने को लेकर प्रयागराज वासियों के प्रति आभार जताया है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी न े कहा कि प्रयागराज की सभी मठ मंदिर के महंत एवं प्रबंधकों ने श्री राम जन्म भूमि भूमि पूजन कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देव दीपावली के रूप में मनाया। इससे धर्म क्षेत्र प्रयागराज की महिमा एवं गौरव बढ़ा है। आभार जताने वालों में राजेश केसरवानी ,कुंज बिहारी मिश्रा, गिरी बाबा ,वरुण केसरवानी , रमेश चंद्र पासी, बृजेश मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा आदि शामिल रहे। उधर भगवान श्री राम के मंदिर बनने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी खुल्दाबाद मंडल में महानगर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के हाथों लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता , महामंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग सोनकर, दुर्गेश सिंह चौहान, मुन्ना शर्मा, कौशल सिंह, दीपक केशरवानी, अमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदू जागरण मंच ने 22 स्थानों पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
प्रयागराज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजनके अवसर पर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से 22 स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, दीप प्रज्ज्वल आदि किया गया। युवा वाहिनी के अध्यक्ष सौरभ गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरेंद्र, आदेश, डा. मुकेश, पंकज अग्रवाल, शुभम सिंह, रवि, प्रभात, सदाकांत, सत्यम, शिवकुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed