फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Gopal's taunt on the Magh Mela system, said that he was upset

माघ मेला व्यवस्था पर राम गोपाल का तंज, कहा मन हुआ व्यथित

Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal's taunt on the Magh Mela system, said that he was upset
Ram Gopal's taunt on the Magh Mela system, said that he was upset - फोटो : CITY DESK
माघ मेला व्यवस्था पर राम गोपाल का तंज, कहा मन हुआ व्यथित
विज्ञापन

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ने रविवार को माघ मेले का भ्रमण करने के बाद राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगवा और भगवान के नाम पर राज करने वाली भाजपा सरकार में मेला क्षेत्र में अव्यवस्था देखकर मन बहुत व्यथित है। कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आएगी तो इसी माघ मेला को अत्याधुनिक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा जनक बनाया जाएगा।

राज्यसभा सदस्य राम गोपाल रविवार को माघ मेला क्षेत्र में योगीराज रमेश जी महाराज के शिविर में पहुंचे थे। त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मेला तैयारियों पर योगी सरकार को घेरा। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाएं। इसके पूर्व शिविर के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। यहां विशेष पूजन अर्चन भी की। कहा कि उन्होंने पूजा कर देश में खुशहाली हो इसकी कामना की। इस अवसर पर पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, राम मिलन यादव, दान बहादुर सिंह, मो. अस्करी, हिमांशु कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, बागीश त्रिपाठी, विशाल महाराज, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed