{"_id":"5f89f7928ebc3e9bde7bd547","slug":"ram-barat-did-not-perform-by-actors-due-covid-infection-allahabad-news-ald289172180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकली राम बरात, शृंगार भवन में विवाह की लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकली राम बरात, शृंगार भवन में विवाह की लीला
Sat, 17 Oct 2020 04:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में हुआ राम विवाह का मंचन
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। भूमि विवाद की वजह से शुक्रवार को दारागंज की रामलीला कमेटी की ओर से राम विवाह का मंचन भी बंद कमरे में करना पड़ा। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से राम बारात भी नहीं निकाली जा सकी।
प्राचीन रामलीला कमेटी दारागंज की ओर से शुक्रवार को सीता स्वयंवर केतहत ऐतिहासिक राम बारात नहीं निकाली जा सकी। बाराती के रूप में कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, हीरालाल यादव, विजय सोनकर, मंत्री विक्कू निषाद, दिनेश यादव, काली संयोजक राहुल यादव, प्रचार मंत्री धर्मराज पांडेय, राजा मिश्रा स्वयंवर स्थल पर पहुंचे।
वहां मोरी जनकपुरी निवासी कमेटी के संरक्षक मधु चकहा ने रामलीला के पात्रों और बारातियों का स्वागत किया। उन्होंने राम विवाह में माता सीता का पांव पूजकर सभी को न्यौछावर भी दिया। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि भूमि विवाद की वजह से सीता स्वयंवर और राम विवाह की रामलीला शृंगार भवन में ही हुई। शृंगार भवन में ही प्रतीक रूप में बारात निकाली गई। सीता स्वयंवर का मंचन पुरोहित पं श्रवण कुमार द्विवेदी और पुजारी संजय पाठक की मौजूदगी में कराया गया। शनिवार को राम वन गमन की लीला होगी।