फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rally taken out for traffic awareness, children of many schools took part

प्रयागराज: यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, कई विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा

Tue, 01 Nov 2022 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 12:19 PM IST
सार

प्रयागराज में यातायात माह का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजाघर तक रैली निकाली गई जिसमें हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Rally taken out for traffic awareness, children of many schools took part
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

यातायात जागरूकता के लिए प्रयागराज में रैली निकाली गई। इसमें कई विद्यालयों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। यातायात नियमों का पालन करने से संबंधित तख्तियां और नारे स्लोगन लिखे पंपलेट बैनर और तख्तियां लेकर बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन



रैली सुभाष चौराहे से निकलकर पत्थर गिरजाघर तक गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन



अधिकारियों ने कहा कि चौराहे पर लगे रेड लाइट का उल्लंघन कदापि न करें। इससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। तनिक जल्दी के लिए जान माल का नुकसान हो सकता है और अपंगता के शिकार हो सकते हैं। सड़क पर हमेशा अपने बाएं चलें और निर्धारित स्पीड में ही वाहन चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed