फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha bandhan: Sisters tied the bond of love on brother's wrist

Raksha bandhan : भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार का बंधन, उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया पर्व

Wed, 30 Aug 2023 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

भाइयों ने परंपरा अनुसार बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर खुशियां साझा की। राखी बंधवाने के बाद भाई बहनों ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स शेयर किया। इस अवसर पर घरों में तरह-तरह के व्यंजन भी बनाए गए। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहुत सी बहनें मायके से भी आई।

विज्ञापन
Raksha bandhan: Sisters tied the bond of love on brother's wrist
रक्षाबंधन - फोटो : self

विस्तार

भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बुधवार को उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस बार रक्षाबंधन पर दिनभर भद्रा होने के कारण बहनों को राखी बांधने लिए रात 8:58 तक शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ा। इस बीच तमाम बहनों ने पूर्णिमा लगने के बाद सुबह 10.12 बजे के बाद ही भाइयों को राखी बांधनी शुरू कर दी।दरअसल इस वर्ष बुधवार की सुबह 10.12 बजे से पूर्णिमा शुरू हुई, लेकिन इसी समय भद्रा भी लग गया, जो रात 8.58 बजे तक रहा।

विज्ञापन


भद्रा की वजह से तमाम बहनों ने अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी। ज्योतिषाचार्य डा. अमिताभ गौर ने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय रात 8.58 से शुरू हुआ जो बृहस्पतिवार की सुबह 7.45 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरी ओर पर्व को लेकर घरों में काफी उत्साह रहा। बहनों ने रोली, अक्षत, रक्षासूत्र और मिष्ठान से थाली सजाकर भाइयों की आरती की। भाई के माथे पर अक्षत तिलक लगाकर बहनों ने राखी बांधी।
विज्ञापन


भाइयों ने परंपरा अनुसार बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर खुशियां साझा की। राखी बंधवाने के बाद भाई बहनों ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स शेयर किया। इस अवसर पर घरों में तरह-तरह के व्यंजन भी बनाए गए। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहुत सी बहनें मायके से भी आई। उधर सुबह श्रावण पूर्णिमा पर काफी संख्या में लोगों ने संगम में स्नान-दान किया। मंदिरों में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के तमाम मोहल्लों में पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा। राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही मिठाइयों की दुकानों पर रही लोगों की भीड़

रक्षा बंधन के अवसर पर सुबह से ही मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। पर्व पर भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए बहनों ने उनके पसंद की मिठाइयां खरीदी। ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों की बिक्री इस बार ज्यादा देखी गई। मोतीचूर का लड्डू, बेसन का लड्डू आदि भी खूब बिका। इस दौरान चॉकलेट आदि की भी अच्छी बिक्री हुई।

भगवान दास प्रहलाद दास एंड संस के जीरोरोड और सिविल लाइंस स्थित शोरूम में बहुत से लोगों ने अपने गिफ्ट पैक की बुकिंग करवा रखी थी। इस दौरान काजू कलश, काजू कतरी, मिल्ककेक, खीर कदम आदि मिठाई खूब बिकी। प्रोपराइटर अंकित गुप्ता ने बताया कि खोवा से बनी मिठाइयों की बिक्री भी अच्छी हुई। महाजनी टोला स्थित अग्रवाल नमकीन एंड स्वीट्स में भी लोगों ने ड्राई फ्रूट से बनी मिठाई खरीदने में ही दिलचस्पी दिखाई।

राजू अग्रवाल ने बताया कि महीन मोतीचूर के लड्डू लोगों ने ज्यादा पसंद किए। इसी तरह कटरा स्थित नेतराम स्वीट्स के मयंक अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी पर्व दो दिन है। उन्होंने बताया कि सुबह के मुकाबले शाम के समय मिठाई खरीदने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। वहीं कामधेनू स्वीटस, सैनिक स्वीटस, जगराम, सुलाकी लाल, पूनम स्वीट्स, शांति स्वीटस, अमृत स्वीट्स, बीकानेर आदि शोरूम में भी मिठाईयां खूब बिकी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि पर्व के मौके पर मिठाईयों का कारोबार दस करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed