फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Tikait said: Democracy is in danger, dictatorship is dominant, all movements will be supported

राकेश टिकैत बोले : लोकतंत्र खतरे में, तानाशाही का बोलबाला, सभी आंदोलनों को रहेगा समर्थन

Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 06:19 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और तानाशाही का बोलबाला है। और इससे भी भयानक बात यह है कि लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही बढ़ रही है। इसलिए हम देश में सभी आंदोलनों का तथा आंदोलनकारियों का समर्थन करते है और जय संविधान का नारा लगाते हैं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said: Democracy is in danger, dictatorship is dominant, all movements will be supported
बामसेफ के अधिवेशन में चौधरी राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पटेल नगर किसान महाविद्यालय खेरहट खुर्द में बामसेफ का 40वां चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से बुधवार तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ नितिन गनोरकर ने कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति ईमानदार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए कार्यकर्ता अभियान चलाएं। हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. राजरूप फुलिया ने कहा कि हमें संविधान का संदेश और इसके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक ले जाना होगा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और तानाशाही का बोलबाला है। और इससे भी भयानक बात यह है कि लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही बढ़ रही है। इसलिए हम देश में सभी आंदोलनों का तथा आंदोलनकारियों का समर्थन करते है और जय संविधान का नारा लगाते हैं।
विज्ञापन


बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ संजय इंगोले ने बामसेफ की भूमिका, बामसेफ का निर्माण और बामसेफ का महत्व उन्होंने कहा कि भारत शब्द हमारी विरासत है, इसलिए हमें देश का नाम भारत कहकर भारत के गौरवशाली इतिहास का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर आशिष जीवने, डॉ पी कोमला, डॉ रजनीश प्रजापति,हरे राम कुशवाहा, दिनेश टम्टा, डॉ सत्याजीत राव ने भी अपनी बातचीत रखी। अधिवेशन में बी डी बोरकर, कर्मबीर टंडन, संजय मोहिते,एस आर मौर्या, डॉ एम पाल,आर के तिलवालिया, कविता मडामी, प्रोफेसर अफसर अली, मनोज कुमार, शर्मिष्ठा गौतम, नीलिमा बागड़े, कुमार संजय आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जसरा बाईपास निर्माण में अधिग्रहित की जा रही भूमि से प्रभावित किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह किसी भी दशा में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने किसानों से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। प्रभावित किसानों ने उन्हें सरकार द्वारा उनकी अधिग्रहित की गई भूमि का कम मुआवजा के संबंध में पत्र सौंपा।

गौहनिया में गौरव भारत समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टिकैत ने समिति द्वारा नि: शुल्क कोचिंग संचालन की सराहना करते हुए छात्रों से परिश्रम के साथ पढ़ने का आह्वान किया। समिति के संस्थापक रामजतन पाल, सीआईबी के राजेश चतुर्वेदी तथा परवेज़ आलम ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद केसरवानी, अरूण कुमार शुक्ल, सुंदर लाल कुशवाहा, राजमणि पाल, राजेश पटेल पूर्व प्रधान, बालकरन, विजय बहादुर, राम बाबू, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed