फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya University: This time admission to PhD in the state university will be done through UGC NET

UP : रज्जू भैया राज्य विवि में इस बार यूजीसी नेट से Phd में होगा प्रवेश, अपने स्तर से परीक्षा नहीं कराएगा विवि

Wed, 08 May 2024 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2024 03:41 PM IST
सार

यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई और सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई है। राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी की पढ़ाई पिछले साल से ही शुरू हुई है।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya University: This time admission to PhD in the state university will be done through UGC NET
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में इस बार यूजीसी/सीएसआईआर नेट के स्कोर के आधार पर पीएचडी में प्रवेश लिए जाएंगे। यानी राज्य विश्वविद्यालय इस बार अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा, बल्कि अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट में शामिल होना पड़ा।

विज्ञापन


यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई और सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई है। राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी की पढ़ाई पिछले साल से ही शुरू हुई है। पिछली बार राज्य विवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 22 विषयों में पीएचडी की 585 सीटों पर प्रवेश लिए गए थे। इस बार इन सीटों पर दाखिले के लिए यूजीसी के स्तर से परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, इंटरव्यू विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से आयोजित करेगा। कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार पहली श्रेणी में जेआरएफ उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। दूसरी श्रेणी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी अर्ह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। इस प्रकार यदि कोई अभ्यर्थी नेट की परीक्षा में तीनों श्रेणियों में से किसी में भी उत्तीर्ण होता है तो वह पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्ह होगा। कुलपति ने बताया कि पीएचडी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में नेट परीक्षा के स्कोर का भारांक 70 प्रतिशत होगा और इंटरव्यू का 30 का प्रतिशत का होगा। दोनों भारांकों को जोड़कर मेरिट तैयार होगी।

वहीं, जेआरएफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सीधे साक्षात्कार होगा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के प्राप्त नेट स्कोर केवल एक वर्ष तक वैध होंगे। राज्य विवि के पीआरओ डॉ.अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 मार्च को जारी यूजीसी की अधिसूचना को विश्वविद्यालय के शोध अध्यादेश में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी में प्रवेश की अधिसूचना जारी करेगा।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

इस बार यूजीसी नेट ऑनलाइन की जगह पुनः ऑफलाइन ओएमआर पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा में केंद्र पर सर्वर डाउन की समस्या के साथ ही परीक्षा के बीच में छात्रों के कंप्यूटर बंद होने, कॉम्प्रीहेंशन पढ़ने में समस्या समेत अनेक दिक्कतें आती थीं, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।

18 जून को होगी परीक्षा

यूजीसी/सीएसआईआर नेट की परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित थी,लेकिन उसी दिन संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा भी प्रस्तावित है। दोनों परीक्षा तिथि टकराने के कारण अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ता। अभ्यर्थियों की मांग पर यूजीसी ने परीक्षा तिथि में संशोधन करते हुए इसे 18 जून के लिए प्रस्तावित किया है।

पटरी पर आ सकेगा सत्र

यूजीसी नेट के माध्यम से पीएचडी में प्रवेश के कई फायदे होंगे। जहां अच्छे शोधार्थियों की संख्या बढ़ेगी, वहीं छात्र-छात्राओं का समय और धन दोनों बचेगा। अनके विश्वविधालयों का शोध सत्र बहुत पीछे चल रहा है और अभी तक सभी विश्वविद्यालयों द्वारा शोध प्रवेश परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाती थी। अब विश्वविद्यालयों पर शोध प्रवेश परीक्षा के आयोजन का बोझ भी कम होगा और सत्र पटरी पर आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed