फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rajju bhaiya university education news

Education : सामूहिक नकल के नए मामले आ सकते हैं सामने, राज्य विवि की परीक्षा में कई केंद्र हो चुके हैं डिबा

Thu, 08 Jun 2023 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

अब तक सचल दस्ते ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल के मामले में पकड़े हैं और इन सभी मामलों को केंद्रों को तीन साल के लिए डिबार किया जा चुका है। छह एवं सात जून को दो परीक्षा केंद्रों में बड़ी संख्या में नकल सामग्री पकड़ी गई थी और परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन भी मिले थे, जिसके जरिये उन्हें नकल कराई जा रही थी।

विज्ञापन
rajju bhaiya university education news
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-23 की स्नातक एवं परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद सामूहिक नकल के कुछ नए मामले सामने आ सकते हैं। अब तक सचल दस्ते ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल के मामले में पकड़े हैं और इन सभी मामलों को केंद्रों को तीन साल के लिए डिबार किया जा चुका है।

विज्ञापन


छह एवं सात जून को दो परीक्षा केंद्रों में बड़ी संख्या में नकल सामग्री पकड़ी गई थी और परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन भी मिले थे, जिसके जरिये उन्हें नकल कराई जा रही थी। इससे पहले जिन केंद्रों में सामूहिक नकल के मामले पकड़े गए, वहां कोई नकल सामग्री नहीं मिली थी, लेकिन परीक्षार्थियों की कापियों का मिलान करने से पता चला था कि एक-एक लाइन मिलाकर लिखी गई थी।
विज्ञापन


इन सभी मामलों में उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर ली गईं थीं, जिनकी बाद में अलग से जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षाओं की सभी कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान जांच की जाएगी कि उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे वाक्य एक-दूसरे से मिल रहे हैं या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि किन कॉलेजों में ऐसे मामले अधिक हैं, ताकि संबंधित कॉलेज पर भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान ही सामूहिक नकल के कई मामले सामने आए थे और राज्य विवि ने नौ हजार से अधिक छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई थी। इस बार नकल की सूचना मिलने पर सचल दस्ते ने आधा दर्जन केंद्रों में जाकर सामूहिक नकल के मामले पकड़े, लेकिन कई केंद्र ऐसे भी हो सकते हैं, जहां सचल दस्ता न पहुंच सका हो। मूल्यांकन के दौरान ऐसे ही केंद्रों में सामूहिक नकल के मामले सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed