फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajendra Singh Rajju Bhaiya University: State University started with 120 students, now 14 departments

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि : राज्य विवि की 120 छात्रों से हुई थी शुरुआत, अब 14 विभाग

Sat, 17 Jun 2023 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Singh Rajju Bhaiya University: State University started with 120 students, now 14 departments
राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस स्थित छोटे से परिसर से शुरू होने वाला प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय सात वर्षों में बड़ा आकार ले चुका है। इस दौरान छात्र-छात्राओं की संख्या भी करीब सात गुना हो गई है।

विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित सीपीआई परिसर से हुई थी, जो अब नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक परिसर में जा चुका है। 120 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य एवं शैक्षणिक समेत 13 भवनों का निर्माण हो चुका है। इनका उपयोग भी शुरू हो चुका है। कई अन्य भी निर्माणाधीन हैं। 2019 में यह राज्य विश्वविद्यालय से प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय हो गया।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कला वर्ग के छह विषयों से शिक्षण कार्य की शुरुआत हुई, जिनमें 120 विद्यार्थियाें ने दाखिला लिया था। वहीं अब विभागों की संख्या 14 हो गई है और 800 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि राज्य सरकार की मदद से 13 रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। साथ ही 24 विषयों के पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अलावा राजकीय एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों में भी पीएचडी कोर्स की अनुमति दी गई है।विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह से वाईफाई सुविधा से लैस है। उद्यमिता के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर का भी निर्माण कराया जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर डॉ.अविनाश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि परिसर में अनुशासन बनाए रखने एवं विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों में भी नकल विहीन परीक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसका प्रभाव भी दिखने लगा है।

Rajendra Singh Rajju Bhaiya University: State University started with 120 students, now 14 departments
स्टेट यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला।

आगामी सत्र से इन पाठ्यक्रमों होगी पढ़ाई

विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से विधि समेत अन्य विषयों में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। विधि, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि विज्ञान एवं फार्मेसी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों दाखिले की प्रक्रिया शुरू है।

2.5 लाख से 4.5 लाख हो गई है कॉलेजों में छात्रों की संख्याराज्य विश्वविद्यालय से प्रयागराज के अलावा मंडल के अन्य जिलों प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं फतेहपुर के इन दिनों 653 कालेज संबद्ध हैं। वहीं 2016 में 585 कॉलेज संबद्ध थे। इन काॅलेजों में विद्यार्थियों की संख्या भी 2.5 लाख से 4.5 लाख हो गई है।

Rajendra Singh Rajju Bhaiya University: State University started with 120 students, now 14 departments
राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विवि की खास बातें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू

अनुसंधान गतिविधियों के लिए अनुसंधान एवं परामर्श नीति

शोध एवं अनुसंधान के लिए 10 करोड़ रुपये की अक्षय निधि

राज्य सरकार से अनुदानित 13 शोध परियोजनाएं संचालित

एक विभाग को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा

अब तक 100 शोध पत्र एवं 20 पुस्तकों का प्रकाशन

अगले वर्ष से छात्रावास एवं अतिथि गृह शुरू हो जाएगा

खेल मैदान, लाइब्रेरी, आईटी सेंटर का निर्माण जारी

आईटी सुविधाओं के विकास के लिए 10 कराेड़ रुपये की निधि

56 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ अनुबंध

अंकपत्र, प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

विवि ने 10 वर्षीय विजन दस्तावेज तैयार किया

 

विद्यार्थियों को पठन-पाठन का माहौल देने के साथ नकल विहीन परीक्षा पर फोकस है। इसके लिए तय मानकों को कठोरता से लागू किया गया है। विश्वविद्यालय और कॉॅलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति सफलतापूर्वक लागू है। छात्र-छात्राओं के बहु विकास एवं बहु प्रवेश की सुविधा भी एकेडमिक क्रेडिट बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय का पीआरएसयू उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही नैक एवं एनआईआरएफ मूल्यांकन कराया जाएगा। - प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, कुलपति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed