फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajarshi Tandon Open University distributed six lakh degrees in 24 years

UPRTOU : राजर्षि टंडन मुक्त विवि ने 24 वर्षों में बांट दीं छह लाख डिग्रियां, दो नवंबर को है स्थापना दिवस

Mon, 31 Oct 2022 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 07:59 PM IST
सार

विश्वविद्यालय ने तमाम उतार-चढ़ाव के बीच रजत जयंती तक का गौरवशाली सफर पूरा किया। मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना दो नवंबर 1998 को हुई थी। तब 20 पाठ्यक्रमों और 3300 अभ्यर्थियों के साथ यह विश्वविद्यालय शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Rajarshi Tandon Open University distributed six lakh degrees in 24 years
prayagraj news : राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने 24 वर्षों में छह लाख डिग्रियां बांट दीं। विश्वविद्यालय दो नवंबर को अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने तमाम उतार-चढ़ाव के बीच रजत जयंती तक का गौरवशाली सफर पूरा किया। मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना दो नवंबर 1998 को हुई थी। तब 20 पाठ्यक्रमों और 3300 अभ्यर्थियों के साथ यह विश्वविद्यालय शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय में अब 126 पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं और प्रदेश भर में 60 हजार से अधिक शिक्षार्थी पंजीकृत हैं। विवि प्रशासन रजत जयंती के उपलक्ष्य में साल भर विविध कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसकी शुरुआत दो नवंबर से होने जा रही है।

विज्ञापन



मुक्त विवि की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि अटल प्रेक्षागृह में बुधवार सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। रजत जयंती समारोह की आभासीय (ऑनलाइन) अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर होंगे। 
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विशेष डिजाइन में लोगो तैयार किया गया है, जिसका उपयोग वर्ष भर आयोजित होने वाले शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों में किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय के सभी पूर्व कुलपतियों, पूर्व कुलसचिवों, पूर्व वित्त अधिकारियों, पूर्व परीक्षा नियंत्रकों, अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय से 24 वर्षों से जुड़े सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed